सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक किए जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अन्य आवश्यक पदों पर नियुक्तियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मानव संसाधनों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा  सुखवीर सिंह, आयुक्त स्वास्थ्य  धनराजू एस सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

More From Author

ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री एवं प्रतिनिधि होंगे शामिल

मंडल और जनपद स्तर के अधिकारियों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.