बारिश में चाय के साथ बनाएं कुरकुरे पनीर पकौड़े, जानें आसान रेसिपी

बारिश आते ही घरों में चाय बनना शुरू हो जाती है और चाय के साथ कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. ज्यादातर घरों में चाय के साथ समोसे और आलू या प्याज के पकौड़े बनाए जाते हैं, लेकिन अगर आलू-प्याज वाले पकौड़े नहीं खाना चाहते हैं तो आप झटपट बनने वाले क्रिस्पी पनीर के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं.

बाहर से सुनहरे और कुरकुरे, जबकि अंदर से मुलायम पनीर से बने ये पकौड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. इन्हें बनाना भी बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाते हैं. इसलिए बारिश में चाय के साथ खाने के लिए पनीर के पकौड़े एकदम बेस्ट है, क्योंकि इनको छिलने का भी झंझट नहीं होता है.

पनीर के पकौड़े के लिए सामग्री
    250 ग्राम पनीर (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
    1 कप बेसन
    2 बड़े चम्मच चावल का आटा
    1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    ½ छोटा चम्मच हल्दी
    1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
    ½ छोटा चम्मच अजवाइन
    1 चुटकी हींग
    स्वादानुसार नमक
    बारीक कटी हरी मिर्च
    बारीक कटा हरा धनिया
    आवश्यकतानुसार पानी
    तलने के लिए तेल

पनीर के पकौड़े बनाने का आसान तरीका
    सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और चावल का आटा डालें. अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन, हींग, नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
    मसाले डालने के बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें.ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.
    अब कड़ाही में तेल गर्म करें. पनीर के टुकड़ों को तैयार घोल में अच्छी तरह डुबोकर गर्म तेल में डालें.
    मिडियम आंच पर पकौड़ों को दोनों तरफ से गोल्डन और कुरकुरा होने तक तलें. जब पकौड़े अच्छे से क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

ऐसे बनेंगे ज्यादा क्रिस्पी
    बेसन के साथ थोड़ा चावल का आटा जरूर मिलाएं.इससे पकौड़े ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.
    तेल अच्छी तरह गर्म होने के बाद ही पकौड़े तलें.
    तेज आंच पर तलने से पकौड़े ऊपर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह सकते हैं, इसलिए मिडियम आंच रखें.
    अगर चाहें तो पनीर पर हल्का चाट मसाला छिड़ककर भी सर्व कर सकते हैं.

इस तरीके से करें सर्व
गरमा-गरम पनीर पकौड़ों को हरी धनिया की चटनी, इमली की मीठी चटनी या टमाटर केचप के साथ परोसें.साथ में अदरक और इलायची वाली गर्म चाय मिल जाए तो बारिश का मजा दोगुना हो जाएगा.अगर घर में मेहमान आए हों, तो यह स्नैक उन्हें भी जरूर पसंद आएगा.

More From Author

राहुल-ओवैसी के बीच फंसे अखिलेश? राजभर बोले- मुस्लिम वोट बैंक पर बढ़ी घेराबंदी

‘सपा शासन में कांवड़ियों का अपमान सनातनी कभी नहीं भूलेंगे’, श्यामलाल वाल्मीकि का बड़ा हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.