शादी के 25 दिन बाद खुला चौंकाने वाला सच, ‘पीरियड्स’ और पेट दर्द का बहाना निकला झूठ; जेठानी ने किया खुलासा

शाजापुर
शाजापुर से एक हैरान करने वाली धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। काछीवाड़ा इलाके में रहने वाले एक युवक को शादी के 25 दिन बाद पता चला कि उसकी पत्नी महिला नहीं, बल्कि किन्नर है। चेहरे पर शेविंग क्रीम लगी देखने और हाव-भाव देखकर जब जेठानी को शक हुआ। मामला सामने आने के बाद जब ससुराल पक्ष ने दुल्हन के परिजन को बुलाकर बात की तो आरोप है कि लड़की वालों ने मारपीट शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने 25 जुलाई को दुल्हन के पिता समेत 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शादी में खर्च हुए 5 लाख, 1 लाख नकद हड़पने का आरोप
पीड़ित 32 वर्षीय युवक शाजापुर में सब्जी का ठेला चलाता है। युवक के मुताबिक, पड़ोसी भाभी के जरिए राजगढ़ जिले के पचोर की एक लड़की का रिश्ता आया था। पीड़ित परिवार अगले साल शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की वालों के दबाव बनाने पर 29 जून को पचोर के एक मंदिर में शादी करा दी गई।

शादी के नाम पर लड़की वालों को 1 लाख रुपए नकद दिए गए थे। पीड़ित परिवार का दावा है कि पूरे विवाह में करीब 5 लाख रुपए खर्च हुए थे।

सुहागरात पर बनाती रही बहाना
30 जून की रात सुहागरात के समय दुल्हन ने पीरियड्स होने की बात कहकर मना कर दिया। अगली रात उसने पेट दर्द का बहाना बनाया। इसके बाद 2 जुलाई को परिजन दुल्हन को मायके ले गए। 23 जुलाई को जब दुल्हन वापस ससुराल आई तो जेठानी को उसके हाव-भाव और बातचीत पर शक होने लगा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
युवक की भाभी (जेठानी) ने बताया कि उन्होंने नई दुल्हन के चेहरे पर शेविंग क्रीम लगी देखी। पूछने पर उसने शेविंग करने की बात स्वीकार भी की। जब जेठानी की नजर उसके पैरों और शरीर पर उगे पुरुषों जैसे बालों पर पड़ी तो शक गहरा गया।

अगले दिन जेठानी ने जब कपड़े हटाकर जांच की तो परिवार सन्न रह गया। दुल्हन में महिलाओं वाले शारीरिक अंग थे ही नहीं। वह किन्नर थी।

बात करने पर लड़की वालों ने की मारपीट
24 जुलाई को जब ससुराल वालों ने लड़की के परिजन को फोन कर पूरी सच्चाई बताई और बेटी को ले जाने को कहा तो लड़की के परिजन शाजापुर पहुंचे। आरोप है कि बात करने के बजाय लड़की वालों ने विवाद किया और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की।

दुल्हन के पिता समेत 5 लोगों पर केस दर्ज
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बाघेला के अनुसार, 25 जुलाई को दुल्हन के पिता लक्ष्मीनारायण समेत आजाद, राकेश, राजा और चंद्रोबाई (सभी निवासी राजगढ़) के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और रुपए हड़पने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

MP के शिवपुरी में शाहजहां की शाही तलवार मिलने का दावा, 400 साल बाद सामने आई ऐतिहासिक धरोहर

राजस्थान में 1.78 लाख सरकारी नौकरियां, 4.5 लाख निजी रोजगार का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.