मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में निर्देश

 सिंगरौली 

मुख्य सचिव  अशोक कुमार वर्णवाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर-कलेक्टर्स तथा अन्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को संभाग और जिला स्तर के सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करके शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। भ्रमण के दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना के तहत लंबित प्रकरणों का निराकरण कराएंगे। इसके साथ-साथ विकासखण्ड और ग्राम स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण भी होगा। मुख्यमंत्री जी, मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी भी अभियान के दौरान जिलों का भ्रमण करेंगे।       

मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के दौरान आम जनता से संवाद, संवेदनशीलता से आवेदनों के निराकरण तथा आम जनता को वांछित सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दें। कलेक्टर्स विकासखण्ड अथवा क्लस्टर स्तर पर इकाई का निर्धारण करके अभियान के दौरान भ्रमण के दिन और स्थान निर्धारित करें। जिले के जनप्रतिनिधियों को भी अभियान की पूरी जानकारी दें। भ्रमण के दौरान पहले आम जनता से संवाद होगा। उस गांव अथवा क्षेत्र से संबंधित सीएम हेल्पलाइन तथा जनसुनवाई में लंबित प्रकरणों के निराकरण की जानकारी दी जाएगी। आमजनता से नए आवेदन पत्र भी प्राप्त किए जाएंगे। कार्यक्रम यथासंभव सरकारी भवन के परिसर में ही आयोजित करें। अभियान के दौरान कमिश्नर भी संभागीय अधिकारियों के साथ प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की मानीटरिंग करें। साथ ही स्कूल, अस्पताल, आंगनवाड़ी केन्द्र, उचित मूल्य दुकान तथा अन्य संस्थाओं का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान की मानीटरिंग पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। सभी कमिश्नर तथा कलेक्टर्स अभियान की पूरी तैयारी कर लें। बजट आवंटन अथवा राज्य स्तर से जुड़े जो मामले हैं उनके संबंध में कमिश्नर्स विभागीय अध्यक्षों से चर्चा कर लें। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जनसंवाद के बाद उद्योग संवाद का भी आयोजन होगा। इसमें रोजगारमूलक इकाईयों तथा लघु उद्यमों की स्थापना में उद्यमियों को आने वाली कठिनाईयों को दूर करने का प्रयास करें। एमएसएमई क्षेत्र रोजगार के अवसर और आर्थिक उन्नति देने वाला बड़े सेक्टर में से एक है।

बैठक में बताया गया कि भ्रमण के दौरान अविवादित नामांतरण, बंटवारा, खसरे में सुधार, फार्मर आईडी, आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों पर भी कार्यवाही की जाएगी। शिविर की तिथि का निर्धारण होते ही उस क्षेत्र के इन बिन्दुओं पर लंबित आवेदनों पर कार्यवाही करके निराकरण कराएं। अभियान के दौरान खाद-बीज के गोदाम, गैस गोदाम तथा पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण होगा। हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्थानीय समस्याओं के निराकरण पर भी ध्यान दें। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर  गौरव बैनल, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम आरपी बैस, डीपएम मंगलेश्वर सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

‘पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें अखिलेश’, संदीप सिंह ने नकल कानून, पेपर लीक और शिक्षा बजट पर घेरा

भारत पर 100% टैरिफ की चेतावनी! ट्रंप के फैसले से चीन बेचैन, US में तेज हुई हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.