मुरैना: जलभराव मिला तो स्वास्थ्य अधिकारी पर होगी कार्रवाई, आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण

मुरैना: जलभराव मिला तो स्वास्थ्य अधिकारी पर होगी कार्रवाई, आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण

मुरैना
शहर में जलभराव की स्थिति को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार सुबह नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे ने एमएस रोड, वनखंडी रोड, गर्ल्स स्कूल रोड सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या दिखाई देने पर उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को फटकार लगाई।

आयुक्त धाकरे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि वर्षा के दौरान शहर में कहीं भी जलभराव की स्थिति पाई गई तो संबंधित एसआई स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी बड़े और छोटे नालों तथा नालियों की सफाई कराई जा चुकी है, इसलिए अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शहर का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां भी कचरे के ढेर, गंदगी या जल निकासी में बाधा मिलती है, वहां मौके पर ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश देकर तत्काल सफाई कराई जा रही है।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि नागरिकों को जलभराव और गंदगी की समस्या का सामना न करना पड़े।

More From Author

ग्वालियर में 2 अगस्त को होगी कायस्थ महापंचायत की चित्रगुप्त पूजा, समाजजन बड़ी संख्या में होंगे शामिल

अखिलेश सरकार ने मिटाई संत रविदास की पहचान, हम वापस ला रहे सम्मान’— CM योगी का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.