मुस्लिम वोट के डर से चुप हैं अखिलेश’… बलरामपुर कांड पर ओपी राजभर का हमला

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने बलरामपुर में हुई मारपीट की घटना को लेकर अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर रविवार को किए गए लंबे पोस्ट में राजभर ने आरोप लगाया कि मुस्लिम वोट बैंक के नाराज होने के डर से सपा प्रमुख इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत ही तंज भरे अंदाज में करते हुए लिखा, अखिलेश यादव जी, ये क्या देखना पड़ रहा है मित्र। ले-देकर आपको MY ही वोट देता है। आजकल इन्हीं में रार छिड़ गई है और आप चुप बैठे हैं।'

'यादव युवकों को पीटा गया, लेकिन अखिलेश खामोश'
राजभर ने दावा किया कि बलरामपुर में प्रतीक यादव, मनीष यादव और आलोक यादव के साथ मारपीट हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन तीनों यादव युवकों को मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने पीटा, लेकिन इसके बावजूद अखिलेश यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने लिखा, 'पिटने वाला आपका स्वजातीय है, यदुवंशी है और पीटने वाला मुल्ला जी। बलरामपुर में प्रतीक यादव, मनीष यादव और आलोक यादव के साथ पीडीए हो गया। यानी 'पीट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) भीड़ ने सरेआम इन तीनों यदुवंशियों को बेरहमी से पीट दिया।'

'पीसी में कम से कम इतना तो कहिए कि गलत हुआ'
राजभर ने तंज कसते हुए लिखा कि सुना है अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। ऐसे में कम से कम उन्हें यह कहना चाहिए कि मारपीट करने वालों ने गलत किया। उन्होंने लिखा, 'अखिलेश यादव जी इस पर तो कुछ बोल दीजिए। ट्विटर, एसी-पीसी ही कर दीजिए। बोलिएगा कि पीटने वाले ने गलत किया।'

मुस्लिम वोटों के छिटकने के डर से चुप हैं'
राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव राजनीतिक कारणों से इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने लिखा कि सपा प्रमुख मुस्लिम वोट बैंक के नाराज होने के डर से सच बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, *'सच बोलना सीखिए मित्र। मुस्लिम वोटों के छिटकने के डर से आप चुप्पी साध लिए। ये ठीक नहीं है।'

कम से कम अपनी जाति के तो सगे हो जाइए
पोस्ट के आखिर में राजभर ने अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत राजनीतिक हमला भी किया। उन्होंने लिखा कि 'अखिलेश जी, सनातन विरोधी तो आप पहले से ही हैं, कम से कम अपनी जाति के तो सगे हो जाइए।' गौरतलब है कि ओम प्रकाश राजभर पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया के जरिए लगातार अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं।

More From Author

CG: बिलासपुर में CMO लिखी कार बनी काल, भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत

MP के भिंड में पूर्व सरपंच की हत्या, जमीन विवाद और चुनावी रंजिश बताई जा रही वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.