प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को विधानसभा के सेन्ट्रल हाल में मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी, विधानसभा के अधिकारी और स्व. श्री शुक्ल के परिजन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. पंडित रविशंकर शुक्ल का जीवन सदैव राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सुशासन के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा, सिंचाई, उद्योग और प्रशासनिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। प्रदेश के विकास की आधारभूत नीतियों को स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पं. श्री शुक्ल ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। अविभाजित मध्य प्रांत एवं बरार (सीपी एंड बरार) के मुख्यमंत्री रहे तथा मध्यप्रदेश राज्य के गठन के बाद इसके पहले मुख्यमंत्री बने। मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उल्लेखनीय है कि स्व. पं. रविशंकर शुक्ल (2 अगस्त 1877 से 31 दिसंबर 1956) भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पुनर्गठित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश राज्य के गठन के बाद मुख्यमंत्री का पद संभाला और 31 दिसंबर 1956 को अपने निधन तक वे इस पद पर बने रहे।

 

More From Author

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद

मदुरा द्वीप के पास बड़ा हादसा, फेरी आग में झुलसी कई जिंदगियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.