गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

आज देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश करने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना गया है, जिसके स्वामी शनिदेव हैं. वहीं गुरु ग्रह को सुख, ज्ञान, समृद्धि और भाग्य का कारक माना जाता है.

जब गुरु जैसा शुभ ग्रह शनिदेव के नक्षत्र के चतुर्थ पद में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर बहुत ही गहरा पड़ता है. चतुर्थ पद को भावनात्मक रूप से मजबूत और अत्यंत शुभ माना गया है. आइए जानते हैं कि इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमकेगी और किन्हें थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी.

कर्क राशि (Cancer)
गुरु का यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है. पुष्य के चतुर्थ पद में प्रवेश आपके लिए बेहद वरदान समान रहेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज और परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर भाग्य भाव को प्रभावित करेगा. लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मनचाही यात्रा के योग बनेंगे. कारोबार में बड़ा निवेश लाभ देगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के स्वामी स्वयं गुरु देव हैं. यह समय आपके पंचम भाव को सक्रिय करेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह समय स्वर्णिम रहेगा, सफलता के योग हैं. शेयर बाजार या पुराने निवेश से बढ़िया रिटर्न मिल सकता है.

इन राशियों को रहना होगा सावधान
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट डगमगा सकता है. बातचीत के दौरान कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें, रिश्तों में दरार आ सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर अष्टम भाव में होने के कारण सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है. पेट या लिवर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. किसी को भी बड़ा उधार देने से बचें, पैसा फंस सकता है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर सप्तम (साझेदारी व वैवाहिक) भाव में असर डालेगा. जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, धैर्य से काम लें. पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे लोग लेन-देन में पारदर्शिता रखें, नुकसान की आशंका है.

गुरु के शुभ प्रभाव पाने के आसान उपाय
– गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और चने की दाल व गुड़ का दान करें.
– भगवान विष्णु को केले और पीले फूल अर्पित करें.
– रोज सुबह ऊं बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें.

More From Author

2027 में दिखेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, छह मिनट रहेगा अंधेरा

24 साल में पहली बार Commonwealth Games में भारत का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन, जानें क्या रहा कारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.