RBI MPC Meeting: रेपो रेट फिर स्थिर, जानें आपकी Home Loan और Auto Loan EMI पर क्या होगा असर

नई दिल्ली

क्या आपने होम लोन या ऑटो लोन लिया है. अगर हां तो फिर ये खबर आपके लिए है. भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी में लिए गए फैसलों (RBI MPC Results) का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि Repo Rate में इस बार भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसे 5.25% पर बरकरार रखा गया है. यानी आपके लोन की ईएमआई (Loan EMI) पर कोई असर नहीं होगा और ये जस की तस रहेंगी। 

RBI गवर्नर बोले- ग्लोबल अनिश्चितता जारी
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आरबीआई एमपीसी के नतीजों का ऐलान करते हुए कहा कि न्यूट्रल रुख बरकरार रखते हुए इसे 5.25 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया गया है. इसके अलावा स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट 5%, जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट 5.50% पर स्थिर रखा गया है। 

RBI गवर्नर ने नतीजों का ऐलान करते हुए मिडिल ईस्ट टेंशन का जिक्र भी किया और कहा कि वेस्ट एशिया की वजह से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता है और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। 

इस साल Repo Rate में क्या बदलाव? 
बता दें कि बीते जून महीने में हुई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी बैठक ने रेपो रेट को स्थिर रखा गया था और ये फिलहाल 5.25% पर बरकरार है. इससे पहले बीते साल 2025 में आरबीआई ने एक के बाद एक कई बार रेपो रेट में कटौती कर लोन लेने वालों को तोहफा दिया था और Repo Rate में कुल मिलाकर 125 अंकों की कटौती की गई थी। 

गौरतलब है कि रेपो रेट (Repo Rate) वह दर होती है, जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक तमाम बैंकों को कर्ज देती है. इसका उपयोग अर्थव्यवस्था में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए भी किया जाता है. जब रेपो रेट बढ़ता है, तो बैंकों के लिए लोन लेना महंगा हो जाता है, जिससे आम जनता के लिए होम लोन या ऑटो लोन की EMI बढ़ जाती है। 

More From Author

Analog Paneer Ban: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, बिक्री पर रोक; नियम तोड़ने वालों पर केस और जेल की कार्रवाई

गुस्से में मारी गेंद बनी विकेट, हिम्मत सिंह के रन आउट ने चौंकाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.