सोशल मीडिया पर CM मोहन यादव का दबदबा, इंस्टाग्राम पर 20 लाख फॉलोअर्स; मंत्रियों को PM ने दिए एक्टिव रहने के निर्देश

भोपाल

देश की राजनीति में अब सोशल मीडिया सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता तक सीधी पहुंच का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर सक्रियता बढ़ाने और रील्स-शॉर्ट वीडियो के जरिए युवाओं तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने की सलाह दी।

इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड खंगाला। पड़ताल में सामने आया कि जहां कुछ मंत्री लाखों फॉलोअर्स के साथ डिजिटल दुनिया में मजबूत मौजूदगी रखते हैं, वहीं कई मंत्री ऐसे भी हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 10 हजार से भी कम है। खास बात यह है कि ज्यादातर मंत्रियों के इंस्टाग्राम अकाउंट उनके सलाहकार या अन्य सहयोगी हैंडल करते हैं।

मोहन कैबिनेट के टॉप-5 इंस्टाग्राम स्टार
मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 लाख (2M) इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं। मंत्रियों में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 7.44 लाख (744K) फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद सहकारिता एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग 3.84 लाख (384K), पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 1.77 लाख और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला 1.55 लाख फॉलोअर्स के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

इंस्टाग्राम पर पटवारी पूर्व सीएम कमलनाथ से ज्यादा लोकप्रिय
बता दें भाजपा- कांग्रेस दोनों ही दलों पर इंस्टाग्राम में सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता भी युवाओं को साधने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस खेमे में इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के हैं। उन्हें 8.86 लाख युवा फॉलो कर रहे हैं।

पीएम मोदी की 'रील' वाली सलाह के बाद भी पुराने ढर्रे पर मंत्री!

यह पूरा मामला इसलिए भी बेहद अहम हो जाता है क्योंकि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों और पार्टी नेताओं को लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और इंस्टाग्राम पर रील्स के जरिए युवाओं से जुड़ने की सलाह दे चुके हैं. पीएम मोदी ने साफ कहा था कि आज का युवा लंबी-चौड़ी बातों के बजाय छोटे वीडियो (Reels) और विजुअल कंटेंट के जरिए संदेशों को जल्दी समझता है. लेकिन, मध्य प्रदेश के कई मंत्रियों का सोशल मीडिया हैंडल देखकर ऐसा लगता है कि पीएम की इस 'डिजिटल सलाह' का उन पर कोई खास असर नहीं हुआ है. वे आज भी पारंपरिक भाषणों, फीता काटने और सरकारी कार्यक्रमों की फोटो अपलोड करने तक ही सीमित हैं। 

सीएम के 20 लाख फॉलोअर्स ,कई मंत्रियों का खाता 'हजारों' में अटका
मध्यप्रदेश के दिग्गजों की डिजिटल मौजूदगी के आंकड़ों पर नजर डालें तो वहां बड़ा विरोधाभास दिखाई देता है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 लाख (2 Million) से अधिक फॉलोअर्स और करीब 10.9 हजार पोस्ट के साथ डिजिटल स्पेस में काफी मजबूत स्थिति में हैं. वहीं, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी 7.44 लाख फॉलोअर्स के साथ अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. उप-मुख्यमंत्रियों में राजेंद्र शुक्ला के 1.55 लाख फॉलोअर्स हैं, तो जगदीश देवड़ा के खाते में 26.9 हजार फॉलोअर्स दर्ज हैं. लेकिन इस तस्वीर का दूसरा पहलू यह है कि राज्य सरकार के कई कैबिनेट और राज्य मंत्रियों की मौजूदगी हजारों में सिमटी हुई है. PHE मंत्री राधा सिंह के 3,144 पोस्ट के बावजूद सिर्फ 3,112 फॉलोअर्स हैं. वहीं जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह (4,316 फॉलोअर्स), सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा (9,477 फॉलोअर्स) और कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल (7,355 फॉलोअर्स) जैसे नाम भी फॉलोअर्स के मामले में काफी पीछे नजर आते हैं। 

सीएम को 20 लाख लोग करते हैं इंस्टाग्राम पर फॉलो
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंस्टाग्राम पर प्रदेश के सभी मंत्रियों से काफी आगे हैं। उनके अकाउंट पर 20 लाख फॉलोअर्स हैं। कैबिनेट मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय 7.44 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद विश्वास सारंग के 3.84 लाख, प्रहलाद पटेल के 1.77 लाख और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के 1.55 लाख फॉलोअर्स हैं। यानी मुख्यमंत्री के अकेले फॉलोअर्स की संख्या सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पांच कैबिनेट मंत्रियों के कुल से भी ज्यादा है। वहीं पांच मंत्री ऐसे भी हैं जिनके फॉलोअर्स 20 हजार या उससे भी कम है। इनमें विजय शाह, नारायण सिंह कुशवाह, निर्मला भूरिया, करण सिंह वर्मा और चैतन्य कश्यप का नाम शामिल है।

सीएम के बाद इनके ज्यादा फॉलोअर्स
डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री 20 लाख
कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री 7.44 लाख
विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री 3.84 लाख
प्रहलाद पटेल कैबिनेट मंत्री 1.77 लाख
राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम 1.55 लाख

कांग्रेसियों की यह स्थिति
जीतू पटवारी प्रदेशाध्यक्ष 8.86 लाख
कमलनाथ पूर्व सीएम 3.67 लाख
उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष 3.15 लाख
दिग्विजय सिंह पूर्व सीएम 1.59 लाख
इनके कम फॉलोअर्स

विजय शाह कैबिनेट मंत्री 4395
नारायण सिंह कुशवाह कैबिनेट मंत्री 9581
निर्मला भूरिया कैबिनेट मंत्री 13003
करण सिंह वर्मा कैबिनेट मंत्री 18008
चैतन्य कश्यप कैबिनेट मंत्री 20000

कई मंत्री अब भी हजारों फॉलोअर्स तक सीमित
जहां सरकार के प्रमुख चेहरे सोशल मीडिया पर लाखों लोगों से जुड़े हैं,
वहीं कई मंत्रियों की डिजिटल पहुंच अब भी सीमित है। सबसे कम फॉलोअर्स कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर केवल 3,924 फॉलोअर्स हैं। उनके बाद राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल (7,358) और कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह (9,484) का स्थान है। तीनों मंत्रियों के फॉलोअर्स की संख्या 10 हजार से भी कम है।

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 106 मिलियन (10.6 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं। वह इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनीतिक नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इस प्लेटफॉर्म पर उनके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी दोगुने से अधिक फॉलोअर्स हैं।

अब स्क्रॉल से आगे टिकने की चुनौती
दूसरे शब्दों में कहें तो सियासत का दायरा अब मंच और माइक से निकलकर सीधे जनता के हाथ में मौजूद स्मार्टफोन की स्क्रीन तक पहुंच गया है. इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ अकाउंट बना लेना या तस्वीरें अपलोड कर देना काफी नहीं है. असली चुनौती यह है कि हर स्क्रॉल के साथ दर्शक या युवा मतदाता यह तय करता है कि उसे उस पोस्ट पर रुकना है या आगे बढ़ जाना है. अब आने वाला समय ही बताएगा कि मध्यप्रदेश के नेता और मंत्री 'जेन-जी' की भाषा और उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार खुद को ढाल पाते हैं, या फिर उनकी यह पूरी डिजिटल कवायद सिर्फ औपचारिक पोस्ट और आंकड़ों तक ही सिमटकर रह जाएगी। 

More From Author

Morgan Stanley का बड़ा दावा, सेंसेक्स छू सकता है 1 लाख का आंकड़ा; जानें क्या है वजह

Ayodhya Ram Mandir: अब तत्काल मिलेगा आरती पास, श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.