MP Congress में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अवधेश नायक को महासचिव की जिम्मेदारी

भोपाल
दतिया उपचुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अवधेश नायक को प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया गया। चुनाव के दौरान उनसे इसका वादा किया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन से उनके नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

11 अगस्त को भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक होगी। इसमें दिग्विजय सहित सभी वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। बैठक में आगामी चुनाव और कार्यक्रमों को लेकर होगी चर्चा।

अवधेश नायक 2023 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके पीछे के वजह नरोत्तम मिश्रा से उनका मतभेद माना जाता है। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था। हाल ही में नायक ने दतिया चुनाव में हुई भाजपा की हार के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा था।

टिकट की दौड़ में था नायक का नाम उल्लेखनीय है कि 2023 विधानसभा चुनाव और 2026 के दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक का नाम टिकट की दौड़ में प्रमुखता से रहा, लेकिन दोनों बार पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया।

इसके बावजूद उन्होंने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई। नियुक्ति पर अवधेश नायक ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

दतिया जीत के बाद संगठन पर कांग्रेस का फोकस
दतिया उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उपचुनाव के सकारात्मक परिणाम से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव तक मजबूत संगठन में बदलना आवश्यक है।

इसी रणनीति के तहत अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देकर जिला और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने की कवायद तेज कर दी गई है।

2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी को मिलेगी मजबूती
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। प्रदेश महासचिव के रूप में अवधेश नायक की नियुक्ति को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

 

More From Author

BRICS Summit Bhopal: दूसरे दिन घोषणा पत्र पर चर्चा, शाम को होगा भव्य सांस्कृतिक महोत्सव

भिंड में सहायक सचिव के अपहरण से सनसनी, 13 घंटे तक यातना; बैट से हमला, पिस्टल दिखाकर जबरन दस्तखत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.