आज से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, रविवार शाम से हाईवे पर जीरो ट्रैफिक

लखनऊ
सावन कांवड़ यात्रा के चलते आज से छह दिन तक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन रहेगा। भारी वाहनों के संचालन पर पाबंदी लगाने के साथ ही हल्के वाहनों को वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था के तहत निकाला जाएगा। वहीं रविवार शाम से मंगलवार दोपहर तक हाईवे पर जीरो ट्रैफिक भी किया जा सकता है। अमरोहा व हापुड़ जिले के पुलिस अफसरों की संयुक्त बैठक में इस बावत जरूरी निर्णय ले लिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।

गौरतलब है कि सावन माह के दूसरे सोमवार के अलावा मंगलवार को शिवरात्रि पर्व मनाया जाना है। इसके चलते हाईवे पर कावंड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले सोमवार पर तीन दिन तक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया था लेकिन इस बार गुरुवार से मंगलवार दोपहर तक यानि छह दिन रूट डायवर्जन प्लान को लागू किया जाएगा। टीएसआई राजेंद्र कुमार के मुताबिक गुरुवार शाम से दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर हल्के वाहनों को वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था के तहत संचालित किया जाएगा। रविवार शाम से मंगलवार दोपहर तक हाईवे पर जीरो ट्रैफिक रहेगा। हाईवे की दोनों ओर की सड़कों पर सिर्फ कांवड़िये चलेंगे। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए हापुड़ जिले के पुलिस अफसरों के साथ मंगलवार को इस बावत बैठक भी हो चुकी है।

बरेली से दिल्ली को ओर जाने वाला यातायात
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों (निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जायेगा।
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन

रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) को जनपद रामपुर क्षेत्रान्तर्गत शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी (जनपद मुरादाबाद), चन्दौसी, बहजोई से गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलिया कट, सिम्भावली हापुड़ (एनएच-9) होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

मुरादाबाद से गाजियाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन
मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वहनों (ट्रक, ट्रैक्टर आदि माल वाहक भारी वाहन) तथा हल्के वाहनों (जीप, कार, पिक-अप, छोटा हाथी आदि) को मुरादाबाद टोल द्वितीय (एनएच-09) से डायवर्ट होकर बिलारी, चन्दौसी, बहजोई, गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलियाकट सिम्भावली हापुड (एनएच-9) होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।

मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वहनों (ट्रक, ट्रैक्टर आदि माल वाहक भारी वाहन) तथा हल्के वाहनों (जीप, कार, पिक-अप, टाटा मैजिक आदि) को मुरादाबाद टोल प्रथम (एनएच-09) से डायवर्ट होकर सिरसी, सम्भल से खीरनी गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलिया कट सिम्भावली, हापुड़ (एनएच-9) होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।

मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वहन (ट्रक, ट्रैक्टर आदि माल वाहक भारी वाहन) तथा हल्के वाहनों (जीप, कार, पिक-अप, छोटा हाथी आदि) को मुरादाबाद से होकर सीएनजी पैट्रोल पंप ( चौकी जिवाई) से डायवर्ट होकर असमोली, सम्भल खिरनी गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर खडलिया कट सिम्भावली, हापुड़ (एनएच-9) होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।

सम्भल से गाजियाबाद व दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
सम्भल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) को बहजोई सम्भल खिरनी, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिम्भावली, हापुड़ (एनएच-9) होते हुए गाजियाबाद दिल्ली की ओर आवागमन करेंगे।

चांदपुर (जनपद बिजनौर) से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाला यातायात
चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी वाहनों (निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) तथा हल्के वाहनों (जीप, कार, पिक-अप, टाटा मैजिक आदि) को जनपद बिजनौर से जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

अमरोहा से दिल्ली जाने वाला यातायत
अमरोहा से अतरासी तिराहे से अतरासी पुलिस चौकी से हसनपुर मंगरौला गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिम्भावली, हापुड़ (एनएच-9) होते हुए आवगमन करेगा।

गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
गजरौला चौपला से डायवर्ट होकर हसनपुर मंगरौला गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिम्भावली, हापुड़ (एनएच-9) होते हुए आवगमन करेगा।

धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों (निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) को पत्थरकुटी से डायवर्ट होकर नौगावां फाटक होते हुए फीना, चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जायेगा।

हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों (निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) को हसनपुर, मंगरौला, गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेस-वे होकर खडलिया कट सिम्भावली, हापुड़ (एनएच-9) होते हुए आवगमन करेगा।

दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली, लखनऊ की ओर जाने वाला ट्रैफिक
दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) को लालकुआं (गाजियाबाद) तथा खडलिया कट सिम्भावली, हापुड़ गंगा एक्सप्रेस-वे बुलन्दशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जायेगा।
मेरठ से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात

मेरठ से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात
मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों (निजी/रोडवेज वस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) तथा हल्के वाहनों (जीप, कार, पिक-अप, छोटा हाथी आदि) को बिजनौर, धामपुर,स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।

हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाला यातायात
हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों (निजी/रोडवेज वस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलन्दशहर, डिबाई, नरौरा (जनपद बुलन्दशहर), बबराला, बहजोई, चन्दौसी (जनपद सम्भल), बिलारी (जनपद मुरादबाद), शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।

दिल्ली रोड पर मोदीनगर बॉर्डर तक ट्रैफिक बंद
कांवड़ यात्रा 2026 को नई व्यवस्था बनाई गई है। मोदीपुरम में सिवाया टोल प्लाजा से बेगमपुल और यहां से दिल्ली रोड पर परतापुर होते हुए मोदीनगर बार्डर तक कांवड़ मार्ग पर एक ओर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। एक ओर अब कांवड़िये चलेंगे और वाहन टू-वे व्यवस्था के तहत सड़क के दूसरी ओर चलेंगे। व्यवस्था बनाने के लिए कई कट बंद कराए गए हैं। मोदीपुरम से परतापुर में मोहिउद्दीनपुर तक 500 बैरियर और 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जाम न लगे इसके लिए इस रूट पर ई-रिक्शा और टैंपो को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

दो दिन बाद हापुड़ रोड और गढ़ रोड भी इसी व्यवस्था में चलेगी
एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बेगमपुल से बच्चा पार्क होते हुए हापुड़ चुंगी और एल ब्लॉक चौकी तक भी इसी तरह से व्यवस्था बनाई जानी है। दूसरी ओर कमिश्नर आवास चौराहे से मेडिकल कॉलेज पर भी ऐसे ही व्यवस्था रखी जानी है। दोनों रास्तों पर शुक्रवार रात से इस व्यवस्था को लागू कराने की योजना है।

 

More From Author

‘तुष्टिकरण, PDA और राम मंदिर’… अखिलेश पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य का बड़ा हमला

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की सोशल मीडिया पर सराहना, सुरक्षा से लेकर पेयजल तक योगी सरकार की तैयारी की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.