शुक्र का हस्त नक्षत्र में प्रवेश, इन तीन राशियों को मिलेगा धन और सफलता

ज्योतिष शास्त्र में दैत्यगुरु शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. जब भी शुक्र देव अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और जीवनशैली पर पड़ता है. द्रिक पंचाग, 11 अगस्त 2026 की सुबह 06 बजकर 33 मिनट शुक्र देव उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र की अपनी यात्रा को पूरा करके चंद्रमा के स्वामित्व वाले हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं l  

चंद्रमा और शुक्र दोनों ही सौम्य व शुभ ग्रह माने गए हैं. हस्त नक्षत्र का संबंध कला, हस्तकला, व्यापार और बौद्धिक कौशल से है. ऐसे में इस नक्षत्र में शुक्र का आगमन करियर और व्यापार में उन्नति के नए द्वार खोलेगा. यह नक्षत्र परिवर्तन मुख्य रूप से 3 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन भौतिक सुखों में वृद्धि कराने वाला रहेगा. गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी. वाहन, संपत्ति या किसी महंगी वस्तु की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो यह समय बेहद अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी. पदोन्नति (प्रमोशन) और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. यदि आप व्यापार में हैं, तो नए क्लाइंट्स से फायदा होगा और अटकी हुई डील्स फाइनल हो सकती हैं. परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा. घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर पराक्रम, मान-सम्मान और धन लाभ में बढ़ोतरी लेकर आएगा. लंबे समय से फंसा हुआ या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नए निवेश से अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. कार्यस्थल पर आपकी क्रिएटिविटी और कार्यशैली की तारीफ होगी. जो लोग कला, मीडिया या डिजाइनिंग से जुड़े हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर मिलेंगे. आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और समाज में आपका कद व मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे तरक्की की राह आसान होगी. आमदनी के नए और स्थायी स्रोत बनेंगे. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों (Seniors) का पूरा सहयोग मिलेगा और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. जो लोग खुद का बिजनेस चला रहे हैं, वे अपने काम का विस्तार कर सकते हैं. नए साझेदारों के साथ काम शुरू करने के लिए यह समय अच्छा है. पिछले कुछ समय से चला आ रहा मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी. सकारात्मक सोच के साथ मनोकामनाएं पूरी होंगी.

More From Author

CBSE 10वीं बोर्ड: स्कैन कॉपी पाने का मौका, आंसर शीट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की होगी समीक्षा, CM साय करेंगे पारस राज्य प्रगति पोर्टल का आकलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.