मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में स्कूली छात्राओं को दी गई साइकिल

भोपाल

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण तथा निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री  नारायन सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में पृथ्वीपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिरौरा-खेत में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक निवाड़ी  अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि  राजेश पटेरिया, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर मती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मंत्री  नारायन सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को पर्व के रूप में मना रहे हैं। यह पर्व 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक अलग अलग पंचायतों में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविरों के माध्यम से समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभारी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के कियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली सुदृढ़ करना है।

मंत्री  कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का उद्देश्य शासन प्रशासन को जन सामान्य से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के कियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली सुदृढ़ करना है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद एवं जुड़ाव एकत्र करना है। उन्होंने कहा कि अभियान में शिकायतों एवं समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण कर फील्ड की वास्तविक स्थितियों का फीडबैक प्राप्त करना है। अभियान में प्रशासन के पर्यवेक्षण तंत्र को सुदृढ़ करना। प्रशासन की पारदर्शी और संवेदनशील छवि का निर्माण करना है।

विधायक निवाड़ी  अनिल जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना तथा जनता का शासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने नागरिकों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। कलेक्टर मती जमुना भिड़े ने अभियान की रूपरेखा के विषय में बताया।

शिविर में हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। स्कूली छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ने के लिये आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए। शिविर में 275 आवेदकों के आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया।

 

More From Author

सरकारी कुर्सी पर राजनीति का रंग? पंचायत सचिव की कथित सोशल मीडिया सक्रियता पर कांग्रेस का हमला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

सड़क हादसा, मौत और फिर कब्र से शव बाहर… 2 करोड़ के इंश्योरेंस क्लेम की कहानी ने चौंकाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.