बेडरूम में ये 3 चीजें रखीं तो बढ़ सकती है रिश्तों में दूरियां, फेंगशुई में मनाही

फेंगशुई में बेडरूम को घर का अहम हिस्सा माना जाता है। इसे सिर्फ सोने की जगह ही नहीं बल्कि कपल्स के रिश्ते और घर की पॉजिटिव एनर्जी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। फेंगशुई मान्यता है कि कमरे में रखी हुई छोटी-छोटी चीज भी रिश्ते पर गहरा असर डाल सकती है। अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है कि पार्टनर के साथ बिना बात के ही बहस हो रही है या फिर रिश्ता टॉक्सिक लगने लगा है तो बेडरूम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। कई बार बेडरूम में रखी हुई कुछ चीजें घर में और रिश्तों में नेगेटिविटी लेकर आते हैं। जानिए फेंगशुई के हिसाब से किन चीजों को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए?

बेडरूम में कभी ना रखें ये 3 चीजें-
1. बेड के ठीक सामने शीशा
अगर आपके बेड के एकदम आगे बड़ा शीशा लगा हुआ है और उसकी प्लेसमेंट ऐसे है कि जब भी आप सोते हैं जो आप उसमें नजर आते हैं तो फेंगशुई में ये सही नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इससे कमरे की शांति और एनर्जी बुरी तरह से प्रभावित होती है। इस वजह से कपल्स के बीच छोटी-छोटी बात पर बहसबाजी होने लगती है। अगर आपके लिए संभव हो पाए तो शीशे को हटा दें। अगर ऐसा संभव नहीं है तो रात में सोने से पहले उसे पर्दे या फिर किसी भी कपड़े से ढक दें।

2. पानी से संबंधित चीजें
अगर आप अपने बेडरूम में एक्वेरियम या फिर डेकॉर वाले फाउंटेन रख रहे हैं तो इसे हटाने में ही भलाई होगी। फेंगशुई के हिसाब से पानी से जुड़ी चीजें भी बेडरूम की एनर्जी को प्रभावित करती है। मान्यता है कि इससे रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं। वहीं घर के खर्चे फालतू में ही बढ़ते जाते हैं। इस तरह की चीजों को लिविंग रूम या फिर घर की उत्तर दिशा में ही रखना सही माना जाता है।

3. कांटेदार पौधे
अगर आपके बेडरूम में सूखे हुए फूल है या फिर कोई कांटेदार पौधा है तो इसे हटा देना ही सही फैसला होगा। फेंगशुई में इन पौधों को बेडरूम के लिए बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक इन चीजों को बेडरूम में रखने से रिश्ते में नेगेटिविटी आने लगती है। इसी के साथ पार्टनर के व्यवहार में भी रुखापन महसूस किया जा सकता है। इसकी जगह आप लकी बैंम्बू या फिर मनी प्लांट को यहां रख सकते हैं।

More From Author

वरिष्ठ नागरिकों के लिए CSVTU का बड़ा कदम, आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी आत्मनिर्भरता और जागरूकता

ब्रिक्स पर्यटन बैठकों की तैयारियों को लेकर शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.