एनएच-128ए के सिक्सलेन विस्तार का रास्ता साफ, सर्वे का काम शुरू

 आजमगढ़
 प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-128-ए) के चौड़ीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जौनपुर से मुहम्मदपुर तक फोरलेन मार्ग को सिक्स लेन में परिवर्तित करने के लिए सर्वे का कार्य शुरू हो गया है।

भोपाल की एक निजी एजेंसी की सर्वे टीम सड़क का प्रारंभिक सर्वे और नक्शा तैयार करने का कार्य कर रही है। एजेंसी के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र बैरागी के नेतृत्व में टीम जैतीपुर क्षेत्र के पास सर्वे कर रही है। सर्वे के आधार पर सिक्स लेन का प्रस्तावित नक्शा तैयार किया जाएगा।

सर्वे का कार्य जौनपुर से मुहम्मदपुर तक किया जा रहा है। जिसमें जिवली, बरदह, ठेकमा, भीरा, गंभीरपुर, कोटिला सहित कई कस्बे और बाजार शामिल हैं। सर्वे टीम के कर्मचारियों ने हाईवे किनारे रहने वाले मकान मालिक और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की तैयारी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि चौड़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर नियमानुसार संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

दुर्घटनाओं में आएगी कमी
हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा फोरलेन परियोजना का कार्य अभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है। कई बाजारों में सड़क संकरी है, कहीं धार्मिक स्थल और बिजली के खंभे बाधा बने हुए हैं, तो कई स्थानों पर नालियां जाम हैं और सड़क किनारे मिट्टी जमा होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

स्थानीय निवासी विकास राय, अनिल राय, धीरेंद्र उपाध्याय, राजेश विश्वकर्मा, मनीष राय, देवेंद्र राय, शुभम्, आदर्श सिंह, विनोद, भोलेनाथ, सुनील सिंह, विनय और सुशील अादि का कहना है कि पहले फोरलेन की कमियों को दूर किया जाना चाहिए।

हालांकि उनका यह भी मानना है कि यदि सिक्स लेन का निर्माण होता है तो क्षेत्र के विकास के साथ यातायात भी अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

More From Author

कम लागत में बेहतर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण फसल से बढ़ा आर्थिक लाभ

‘ऑपरेशन सिंदूर’ शौर्य, रक्तदान करुणा का प्रतीक: राजनाथ सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.