बाल भारती पब्लिक स्कूल के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन

बिलासपुर
 बाल भारती पब्लिक स्कूल के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों ने सीबीएसई फार ईस्ट जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पुरुलिया, पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-19 बालक वर्ग के 73 किलोग्राम से कम भार वर्ग में तनमय सिंह क्षत्री ने स्वर्ण पदक, जबकि 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग में गौतम निर्मलकर ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, पानीपत, हरियाणा में किया जाएगा। तनमय और गौतम राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने भार वर्ग में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। रक्षित साहू ने अंडर-14 बालक वर्ग, अनिशा साहू ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 49 किलोग्राम से कम भार वर्ग, अर्शिता ताम्रकार ने अंडर-19 बालिका वर्ग के 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग तथा दिव्यांशी रात्रे ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम से कम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित होती है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित तनमय सिंह क्षत्री और गौतम निर्मलकर को विशेष शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

More From Author

श्रमिकों की हुंकार 17 अगस्त को गूंजेगी देशभर में, भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

झगराखाण्ड की धरती से मार्शल आर्ट्स को मिलेगी नई उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.