छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर-मुंगेली में जमकर बरसे बादल; उत्तर CG में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटों के रायपुर और मुंगेली जिले के एक-दो स्थानों पर जमकर बादल बरसे हैं. मौसमी वर्षा सामान्य से 5 प्रतिशत कम रही है. मौसम विभाग ने आज अनेकों स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने के भी आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया.

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में सोमवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

रायपुर शहर में 12 सेमी बारिश
पिछले 24 घंटों में रायपुर शहर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पथरिया में 16 सेमी, लोरमी में 11 सेमी, लाभांडी और लालपुर में 10-10 सेमी, भाटापारा, मुंगेली और सिमगा में 9-9 सेमी बारिश हुई. तखतपुर और बागबाहरा में 8-8 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं डोंगरगढ़, उसूर, सुहेला, छुरिया, सकरी, लोहांडीगुड़ा सहित कई स्थानों पर 7 सेमी तक बारिश हुई. कुरूद, कप्पू, कसडोल, वाड्रफनगर, भिलाई, बेलतरा और घरघोड़ा में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई.

More From Author

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

गरुड़ पुराण में मुखाग्नि का क्या है रहस्य? जानें अंतिम संस्कार की धार्मिक मान्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.