भोपाल की झीलों पर मध्यप्रदेश के सेलर्स का शानदार प्रदर्शन, 420 MIX और 29ER में पहला स्थान

भोपाल 

भोपाल के अपर लेक स्थित बोट क्लब पर चल रही तृतीय राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 में मध्यप्रदेश के सेलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। राष्ट्रीय रैंकिंग की इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी अपनी तकनीक, संतुलन, गति और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 से 16 अगस्त तक आयोजित इस राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में 12 राज्यों के करीब 100 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

420 MIX में समृद्धि-पार्थ की जोड़ी अव्वल

420 MIX वर्ग में NSS भोपाल की समृद्धि बाथम और पार्थ सिंह चौहान की जोड़ी ने शानदार तालमेल, संतुलन और रणनीतिक प्रदर्शन करते हुए दोनों रेस में पहला स्थान हासिल किया। दोनों रेस में लगातार बेहतर प्रदर्शन के साथ जोड़ी ने 2 नेट अंक अर्जित कर वर्ग में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं NSS भोपाल की एकलव्य बाथम और वंशिका सिकरवार की जोड़ी ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 4 नेट अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों के प्रदर्शन से इस वर्ग में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों की मजबूत तैयारी और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता देखने को मिली।

29ER GIRLS में शगुन-अर्पणा ने मारी बाजी

29ER GIRLS वर्ग में NSS भोपाल की शगुन झा और अपर्णा चौधरी ने दोनों रेस में पहला स्थान हासिल करते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।

वहीं 29ER वर्ग में NYSC की शोवण्या जोधा और हृदय जोशी ने पहला स्थान हासिल किया। NSS के रुद्रेश सिंह पटेल और मयंक राजपूत दूसरे तथा NYSC के एमडी रिजवान और शिवम वाल्मीकि तीसरे स्थान पर रहे।

टेक्नो में भी MP के खिलाड़ियों का दबदबा

टेक्नो BOYS U-15 वर्ग में NSS भोपाल के अंकित विश्वकर्मा ने पहला और MPYA के अयान खान ने दूसरा स्थान हासिल किया। BOYS U-17 में NSS भोपाल के सोहम योगेश राजपूत पहले, स्वस्तिक गौतम दूसरे और EMESC Bhopal के आरान मलिक तीसरे स्थान पर रहे।

GIRLS U-15 में NSS भोपाल की अनन्या अवधिया ने पहला और विपासा सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। GIRLS U-17 में YAM की प्रियंशी एम. पाटिल प्रथम और NSS भोपाल की तेजस्वी प्रजापति दूसरे स्थान पर रहीं।

12 राज्यों के करीब 100 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 10 से 16 अगस्त तक अपर लेक, बोट क्लब स्थित वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में हो रही है। प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों और विभिन्न प्रतिष्ठित क्लबों से करीब 100 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। Yachting Association of India (YAI) के तकनीकी मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है।

वाटर स्पोर्ट्स में मध्यप्रदेश की मजबूत पहचान

भोपाल की प्राकृतिक परिस्थितियां सेलिंग, रोइंग, कयाकिंग और केनोइंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए अनुकूल हैं। मध्यप्रदेश राज्य जल क्रीड़ा अकादमी की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी और यहां सेलिंग सहित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स के लिए प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं। अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक 28 अंतर्राष्ट्रीय और 69 राष्ट्रीय पदक अर्जित किए हैं तथा 37 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता की है।

वर्ष 2025 की राजा भोज मल्टीक्लास सेलिंग चैम्पियनशिप में भी मध्यप्रदेश की टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 16 पदक—8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य अर्जित किए थे। प्रतियोगिता की 12 में से 8 कैटेगरी में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 16 अगस्त को समापन एवं पुरस्कार वितरण

राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 16 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

भोपाल में लगातार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के आयोजन से शहर की पहचान देश के प्रमुख वाटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में मजबूत हो रही है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर अधोसंरचना और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है। 

More From Author

वर्ष 2024-25 तक के सभी प्रगतिरत कार्यों को मार्च-2027 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश, काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने कहा

लखनऊ में ग्रैफिटी वॉल पर उकेरी नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.