अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर की मौजूदगी में हुई स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

भोपाल 

भारतीय स्‍वतंत्रता दिवस हर्षोल्‍लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्‍वतंत्रता दिवस का मुख्‍य समारोह मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में 15 अगस्‍त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। गुरूवार को अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक  चंचल शेखर की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल लाल परेड ग्राउंड में हुई।

वरिष्‍ठ अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक  चंचल शेखर, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक  सोलोमन यश कुमार मिंज, संभाग आयुक्‍त भोपाल  कर्मवीर शर्मा, पुलिस आयुक्‍त  संजय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक  हरिनारायण चारी, पुलिस महानिरीक्षक  इरशाद वली, उप पुलिस महानिरीक्षक  ओमप्रकाश त्रिपाठी, उप पुलिस महानिरीक्षक  शैलेन्‍द्र सिंह चौहान, सेनानी 7वीं वाहिनी  हितेश चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक  राजमणि सिंह बघेल ने प्र‍तीक स्‍वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण, राष्‍ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्‍पन्‍न हुआ।

अभ्‍यास परेड में पुलिस बैण्‍ड सहित कुल 22 टुकड़ियों ने भाग लिया

फाइनल अभ्यास परेड का नेतृत्‍व भारतीय पु‍लिस सेवा के एस.डी.ओ.पी. सीहोरा जबलपुर  आदित्‍य सिंघारिया ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका राज्‍य पुलिस सेवा के नगर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली  हेमन्‍त कुमार ने निभाई। संयुक्‍त अभ्‍यास परेड में पुलिस बैण्‍ड सहित कुल 22 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें महाराष्‍ट्र पुलिस बल, केन्‍द्रीय रिर्जव पुलिस बल, भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल, सशस्‍त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल, केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हॉकफोर्स, एसटीएफ, महिला (विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल एवं रेल पुलिस बल), विशेष सशस्‍त्र बल (दक्षिणी जोन), विशेष सशस्‍त्र बल (दक्षिणी जोन), विशेष सशस्‍त्र बल (उत्‍तरी जोन), जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एन.सी.सी. सीनियर डिविजन/एयर विंग/नेवल विंग(बॉयज), एन.सी.सी.सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग(गर्ल्‍स), गाइड गर्ल्‍स, स्‍काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्‍वारोही दल शामिल है।

मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास

प्रतीक स्‍वरूप संदेश वाचन के बाद राष्ट्रपति पदक प्राप्त 47 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास किया। अंत में परेड कमाण्डर और परेड में शामिल सभी दलों के प्लाटून कमाण्डरों ने मुख्य अतिथि को अपना परिचय देने का अभ्यास भी किया।

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमामय एवं प्रभावी संचालन जाने-माने उद्घोषक  विनय उपाध्याय तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सु प्रतिमा मैथ्‍यू द्वारा किया गया।

अभ्यास के दौरान स्टेडियम में नागरिकों के आने-जाने व सुरक्षा व्यवस्था सहित स्टेडियम के यातायात, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई। इस अवसर पर पु‍लिस मुख्‍यालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन व भोपाल पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

More From Author

दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई, 27 प्रकरणों पर हुई सुनवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिल्पियों को किया राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.