छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों का मुद्दा गरमाया, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

सरगुजा/कोरबा.

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सरगुजा में एक ओर जहां ग्रामीण आवारा मवेशी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, तो दूसरी ओर कोरबा में नगर पालिका और SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया है।

पहला मामला सरगुजा जिले के ग्राम भकुरा का है, जहां आवारा मवेशियों के खिलाफ किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण गांव और सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा देखकर अधिकारी और कर्मचारी भी परेशान हो गए। ग्रामीण का कहना है कि वे पशुपालकों की मनमानी से परेशान है। मवेशियों को सड़कों पर आवारा छोड़ने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है।

निगम पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों के लिए उचित व्यवस्था करें। इतना ही नहीं उन्होंने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है और लापरवाह पशुपालकों के खिलाफ भी कर्रावाई की बात की है। दूसरा मामला कटघोरा के ग्राम जुराली का है, जहां के किसान लावारिस मवेशियों के आतंक से परेशान है। रात भर में तबाह हो रही फसलें से किसान परेशान है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गोठान बना है पर संचालन बंद है। गोठान में तार-खंभे मौजूद है, लेकिन फिर भी बेसहारा पशु सड़क पर है। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों के चलते आय दिन हो रहे हैं सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। इन्ही परेशानियों को लेकर आज ग्रामीण नगर पालिका पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। नगर पालिका और SDM कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर गोठान चालू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

More From Author

भव्य तिरंगा यात्रा के साथ 2.42 करोड़ रूपए के विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण और महतारी सदन का भूमिपूजन

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मी, CM साय करेंगे सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.