आजम खान को गृह मंत्री बनाने के दावे पर राजभर का तंज- ‘एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा, मंत्री कैसे बनेगा?’

'कलयुग के रावण की लंका में आग लगेगी, विभीषण ही जरिया बनेगा'… राजभर का अखिलेश-शिवपाल पर बड़ा हमला

आजम खान को गृह मंत्री बनाने के दावे पर राजभर का तंज- 'एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा, मंत्री कैसे बनेगा?'

'अपने चच्चू को संभालिए अखिलेश जी'… राजभर ने शिवपाल को बताया सपा के लिए खतरा, विभीषण की कहानी भी याद दिलाई

शिवपाल के मुकदमा वापसी वाले बयान पर राजभर का हमला, आजम खान को गृह मंत्री बनाने के दावे पर भी घेरा

लखनऊ
 सुभासपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राजभर ने शिवपाल यादव के उस बयान को लेकर सवाल खड़े किए, जिसमें उन्होंने सपा की सरकार बनने पर अपने लोगों के मुकदमे वापस लेने और आजम खान को गृह मंत्री बनाने की बात कही थी। राजभर ने तंज कसते हुए अखिलेश यादव से अपने 'चच्चू' को संभालने की नसीहत दी और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो शिवपाल ही उन्हें सत्ता में आने से रोक देंगे।

'अपने चच्चू को संभालिए'

ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए की। उन्होंने लिखा, 'मित्र अखिलेश यादव जी! ज़रा अपने चच्चू को सम्भालिए नहीं तो वो आपको कभी सत्ता में आने नहीं देंगे।' राजभर ने शिवपाल यादव के उस बयान को निशाना बनाया, जिसमें सपा सरकार बनने के बाद अपने लोगों के मुकदमे वापस लेने की बात कही गई है। उन्होंने आजम खान को गृह मंत्री बनाने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए इसे लेकर शिवपाल पर सीधा हमला बोला।

'आजम खान को गृह मंत्री कैसे बनाएंगे?'

राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि शिवपाल यादव आजम खान को गृह मंत्री बनाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि 'कैसे बनेंगे, ज़रा आप ही बताइए। एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा? मंत्री कैसे बनेगा?' इसके बाद ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूले पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि शिवपाल यादव *'पीडीए यानी 'पीट देगा अहीर' और 'पीट देगा अशफ़ाक़' को अपराध करने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं।'

सुभासपा कार्यालय में हमले को भी जोड़ा

राजभर ने अपनी पोस्ट में अपने पार्टी कार्यालय में हुए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने आशंका जताई कि *'ये भी हो सकता है कि मेरे दफ़्तर में गुंडा भी चाचा ने भिजवाया हो ताकि नाम आपका आ जाये।' इसके बाद राजभर ने अखिलेश यादव को विभीषण की कहानी पढ़ने की नसीहत दी। लीजिए। 

'विभीषण की कहानी पढ़ लीजिए'

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को रामायण के विभीषण का उदाहरण भी दिया। उन्होंने लिखा, 'अखिलेश जी, विभीषण की कहानी पढ़ लीजिए। विभीषण बहुत सीख देने वाला पात्र है।' इसके बाद राजभर ने सपा पर हमला और तेज करते हुए लिखा कि कलयुग के रावण की लंका में आग भी लगेगी और ज़रिया विभीषण ही बनेगा।

More From Author

Rahul Gandhi Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की आपराधिक कार्यवाही, यूपी सरकार की मंजूरी नहीं होने पर मिला राहत

लाहौर-ढाका में तिरंगा फहराने का संकल्प! रामेश्वर शर्मा के बयान से गरमाई तिरंगा यात्रा, CM मोहन भी हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.