कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने किया ध्वजारोहण

सिंगरौली
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  गौरव बैनल ने जिलेवासियों एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के बलिदान से प्राप्त हुई है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक आमजन की समस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुशासन की भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  पी.एस. त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर  सौम्या मिश्रा, संयुक्त कलेक्टरअमित बम्हरौलिया, एसडीएम सुरेश जाधव सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More From Author

आजादी का मतलब अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से सर्वथा मुक्तिः मुख्यमंत्री

Sunshine Pictures IPO पर दांव लगाने का मौका, ₹282 करोड़ का इश्यू 18 अगस्त से खुलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.