एमबी पावर परिसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम, शान से लहराया तिरंगा

जैतहरी

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एमबी पावर प्लांट परिसर में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तिरंगे की शान, वीर शहीदों के अमर बलिदान को नमन और राष्ट्र निर्माण में योगदान के संकल्प की भावना पूरे परिसर में देखने को मिली।

समारोह का शुभारंभ सीओओ एवं प्लांट प्रमुख  आनंद देशपांडे तथा फेज-2 प्रोजेक्ट प्रमुख  राजीव अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात  आनंद देशपांडे ने देश की स्वतंत्रता के लिए शहादत देने बाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और संबोधन में राष्ट्र निर्माण में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संयंत्र के शत-प्रतिशत क्षमता पर संचालन को सामूहिक प्रतिबद्धता, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और कंपनी की वर्ष के दौरान उपलब्धियों पर प्रकाश डाला 

मानव संसाधन एवं प्रशासन प्रमुख  आर. के. खटाना ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराया और कंपनी द्वारा वर्षभर में सीएसआर के माध्यम से किए गए विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यों की जानकारी भी साझा की।

समारोह का प्रमुख आकर्षण सुरक्षा विभाग के जवानों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित एवं भव्य परेड रहा। सुरक्षा जवानों ने कदमताल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। सुरक्षा विभाग प्रमुख अरबिंद सिंह के नेतृत्व में पूरे परिसर को हर घर तिरंगा की मुहीम पर तिरंगे के रंगों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण में स्वतंत्रता दिवस की भव्यता और देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो गई।

कार्यक्रम में डीएवी स्कूल, जैतहरी के विद्यार्थियों ने वीरगाथाओं, राष्ट्रप्रेम और “अखंडता में एकता” की भावना पर आधारित नाट्य एवं संगीत प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर को देशभक्ति के उत्साह से भर दिया।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्लांट की एजेंसी मै. क्वालिटी अष्ट्रीया को सर्वश्रेष्ठ एजेंसी के रूप में प्रथम पुरस्कार से तथा फेज-2 प्रोजेक्ट से भी उत्कृष्ट कार्य के लिए एजेंसी मै. केल्लर ग्राउंड इंजीनियरिंग लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ एजेंसी के रुप में प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रप्रेम पर आधारित, स्लोगन, कविता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधन द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने बाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। 
कार्यक्रम के दौरान, डीएवी, जैतहरी के प्रधानाचार्य  एस. के. वास्तव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

इसी क्रम में, विगत वर्ष परिसर स्थित विद्यालय बाल भारती पब्लिक स्कूल, जैतहरी की कक्षा 10वीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की गई।

पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन मानव संसाधन विभाग के अधिकारी  गौरव पाठक एवं  राघवेन्द्र सिंह ने जोशपूर्ण एवं प्रभावशाली अंदाज में किया। उनके उत्साहवर्धक संबोधन ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उमंग का संचार किया।
कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन विभाग द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों के बीच मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

More From Author

मुमताज हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी रानू पुलिस एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार हुआ

एनएमडीसी ने वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया – राजस्व 6,795 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.