इंदौर के दशहरा मैदान में स्थापित होगी 197.13 लाख रूपए लागत की विशाल प्रतिमा

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित उद्यान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। नगर पालिक निगम, इंदौर द्वारा अन्नपूर्णा रोड दशहरा मैदान में स्थित उद्यान में अटल जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा एवं पेडस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 197.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह प्रतिमा अटल जी की स्मृतियों, उनके व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को चिरस्थायी स्वरूप प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दशहरा मैदान जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर अटल जी की प्रतिमा की स्थापना केवल एक स्मारक का निर्माण नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह प्रतिमा नागरिकों, विशेषकर युवाओं को अटल जी के जीवन, राष्ट्रप्रेम, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराएगी।

लगभग चार माह में पूर्ण होगा प्रतिमा स्थापना कार्य

परियोजना की कुल लागत 197.13 लाख रुपये है। प्रस्तावित प्रतिमा की ऊंचाई 25 फीट होगी और इसका निर्माण गनमेटल धातु से किया जाएगा। प्रतिमा स्थापना एवं पेडस्टल निर्माण का कार्य लगभग चार माह की अवधि में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। यह प्रतिमा स्थल स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता के आदर्शों का स्थायी स्मारक बनेगा। यहां आने वाले नागरिकों और युवाओं को उनके जीवन एवं विचारों से प्रेरणा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, सांसद  शंकर लालवानी, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मती सुमित्रा महाजन, विधायकगण  मालिनी गौड़,  रमेश मेंदोला,  मधु वर्मा,  महेंद्र हार्डिया और  गोलू शुक्ला,  सुमित मिश्रा,  प्रताप करोसिया,  सत्यनारायण सत्तन,  सुदर्शन गुप्ता,  गौरव रणदीवे अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे।

 

More From Author

स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा से विकसित छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर तक को एक मंच पर समेट रही प्रदर्शनी

डायल-112 ने तत्परता से सिंध नदी में कूदने जा रही युवती की बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.