15 अगस्त के कार्यक्रम में ‘बुर्का डांस’ पर विवाद, गोंडा के स्कूल प्रबंधन ने मांगी माफी; जांच के आदेश

गोंडा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नॉलेज बीम अकादमी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान छात्राओं ने बुर्का पहनकर अलग-अलग गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. विवाद खड़ा होने के बाद स्कूल के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं और उनका मकसद सिर्फ मनोरंजन करना था, किसी समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था। 

नॉलेज बीम अकादमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरा मामला खोंडारे थाना क्षेत्र स्थित औसानी बुजुर्ग का है जहां स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा था. इसी क्रम में नॉलेज बीम अकादमी में भी स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया. यह वीडियो शाम को तेजी से वायरल होने लगा और चर्चा का विषय बन गया। 

विवाद बढ़ता देख स्कूल प्रबंधक ने मांगी माफी
वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद नॉलेज बीम अकादमी के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपना एक वीडियो संदेश जारी कर मामले पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनका और छात्राओं का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना था, किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं था. उन्होंने वादा किया कि भविष्य में ऐसी गलती कभी दोहराई नहीं जाएगी। 

डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं: रामकृष्ण मौर्या
प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपने वीडियो बयान में कहा कि कार्यक्रम में नकाब पहनकर डांस करने वाली सभी लड़कियां हिंदू थीं और उनमें कोई भी मुस्लिम बच्ची शामिल नहीं थी. अगर इस प्रोग्राम से किसी मुस्लिम भाई या अन्य समुदाय को दुख पहुंचा है, तो वह इसके लिए बार-बार और करोड़ों बार क्षमा मांगने के लिए तैयार हैं। 

More From Author

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- महापुरुषों को भी बांटकर राजनीति करते हैं अखिलेश

UP के 78 हजार राशन विक्रेताओं को CM योगी की बड़ी सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति क्विंटल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.