CSVTU UTD Admission: 21 अगस्त तक दाखिले का मौका, ऑफलाइन रिपोर्टिंग अनिवार्य

भिलाई नगर.

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट में बीटेक (ऑनर्स) के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को 21 अगस्त तक विश्वविद्यालय पहुंचकर ऑफलाइन रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य होगा।

निर्धारित समय में रिपोर्टिंग नहीं करने पर आवंटित सीट हाथ से निकल सकती है। छात्र-छात्राओं को रिपोर्टिंग विश्वेश्वरैया भवन स्थित एडमिशन सेल में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
रिपोर्टिंग के दौरान छात्र-छात्राओं को जोसा / सीएसएबी सीट अलॉटमेंट लेटर, जेईई मेन 2026 स्कोर कार्ड, ऑनलाइन फीस भुगतान की रसीद, दसवीं और बारहवीं की अंकसूची व प्रमाणपत्र, ट्रांसफर सर्टिफिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और लागू होने पर श्रेणी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा । दस्तावेजों की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी। साथ ही सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज भी साथ लाना अनिवार्य रहेगा। सीएसवीटीयू में बीटेक (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर की शैक्षणिक गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने नए विद्यार्थियों से जल्द रिपोर्टिंग कर कक्षाओं से जुड़ने की अपील की है।

एबीसी आईडी और अपार आईडी भी देना होगा
प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों को एबीसी आईडी और अपार आईडी भी प्रस्तुत करनी होगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि रिपोर्टिंग से पहले ही दोनों आईडी तैयार कर लें, जिससे एडमिशन सेल में प्रक्रिया पूरी करने में अतिरिक्त समय न लगे। वहीं जिन विद्यार्थियों की पढ़ाई में गैप रहा है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गैप सर्टिफिकेट जमा करना होगा। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों को निर्धारित प्रारूप में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत करना होगा।

पहले सेमेस्टर की फीस 54,500 रुपए
बीटेक (ऑनर्स) के प्रथम सेमेस्टर के लिए विश्वविद्यालय ने 54,500 रुपए फीस निर्धारित की है। दूसरे से आठवें सेमेस्टर तक प्रत्येक सेमेस्टर में 50,700 रुपए शुल्क निर्धारित है। जबकि विश्वविद्यालय परिसर में फिलहाल छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि, बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन निजी छात्रावासों और किराये के आवासों की जानकारी उपलब्ध कराएगा, ताकि विद्यार्थियों को रहने की व्यवस्था करने में परेशानी न हो।

More From Author

UP Recruitment: अब नहीं चलेगी पर्ची-खर्ची, योगी सरकार में मेरिट और पारदर्शिता से मिल रही सरकारी नौकरी

Tecno Pova 8 Pro 5G की भारत में कल होगी एंट्री, 6500mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.