जलभराव रोकने को विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण

जलभराव रोकने को विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण

(बिजली गुल होने से ठप हुई जल निकासी, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश)

लखनऊ
नगर निगम जोन-3 के अंतर्गत टेढ़ी पुलिया स्थित फ्लड पंपिंग स्टेशन में रविवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था ठप हो गई। समस्या की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा तत्काल मौके पर पहुंचे। विधायक के पहुंचने की सूचना मिलते ही नगर निगम के उच्चाधिकारी भी आनन-फानन में पंपिंग स्टेशन पहुंचे और तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान कर सभी पंप चालू कराए।
इसके बाद विधायक डॉ. नीरज बोरा ने खदरा शिवलोक स्थित हार्डिंग-2 पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां एमसीबी जल जाने के कारण जल निकासी प्रभावित थी। विधायक ने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. बोरा ने नगर आयुक्त गौरव कुमार से कहा पंपिंग सेट चलने में बिलम्ब क्यों हुआ? इसकी समीक्षा होनी चाहिए। बातचीत के दौरान अधिशासी अभियंता नजमी मुजफ्फर को फटकार लगाते हुए विधायक ने कहा कि वह अपनी कार्यशैली में आवश्यक सुधार करें। जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंपिंग स्टेशनों में संसाधनों की जो भी कमी होगी, उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी कीमत पर पंपिंग सेट बंद नहीं होने चाहिए और उन्हें आवश्यकता के अनुसार लगातार संचालित रखा जाए, ताकि क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की समस्या की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी पंपिंग स्टेशनों और विद्युत उपकरणों की नियमित निगरानी एवं समय-समय पर जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही के कारण दोबारा जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, चीफ इंजीनियर आर.आर. मनोज कुमार सहित नगर निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
 जानकीपुरम प्रथम वार्ड के पार्षद सौरभ तिवारी एवं लाला लाजपत राय वार्ड के पार्षद राघव राम तिवारी ने बताया कि टेढ़ी पुलिया स्थित पंपिंग स्टेशन से जानकीपुरम, लाला लाजपत राय वार्ड एवं भारतीय हरिश्चंद्र वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों की जल निकासी की जाती है। विधायक डॉ. नीरज बोरा के हस्तक्षेप के बाद समस्या का तत्काल समाधान कर सभी पंप चालू कर दिए गए।
क्षेत्र में जलभराव की समस्या न हो इसके लिये टेढ़ी पुलिया स्थित पंपिंग स्टेशन में पहले तीन पंप थे। विधायक डॉ. बोरा के प्रयासों से पिछले तीन वर्षों में यहां चार और पंप स्थापित कराए गए हैं। वही खदरा शिवलोक क्षेत्र हार्डिंग- 2 पंप स्टेशन में देर से पंप चालू करने में विधायक द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि एमसीबी जल जाने के कार्य प्रभावित हो गया था। यहां पर सुएज कंपनी द्वारा एसपीएस का पानी छोड़े जाने के बाद अतिरिक्त जल प्रवाह बढ़ने के कारण विधायक द्वारा  बताया गया कि कंपनी के अधिकारियों से भी इस संबंध में जबाव तलब किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान  पार्षद मुन्ना मिश्रा एवं  पार्षद अवधेश त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

More From Author

बोरा ग्रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नर्सिंग छात्र – छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

पुरानी गाड़ियों को मिले E10 का विकल्प! मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन ने बताया क्यों जरूरी है लो-एथेनॉल पेट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.