बाघिन ने किया चरवाहे पर हमला, भैंसों की वफादारी से बची जान

भोपाल

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र अंतर्गत बघडो बीट में 12 अगस्त को मवेशियों को तलाशने गए एक चरवाहे पर बाघिन ने हमला कर दिया। चरवाहे की मदद के लिए की गई पुकार पर भैंसें तत्काल उसके पास पहुंचीं और बाघिन पर हमलावर हो गईं। भैंसों के झुंड से घबरा कर बाघिन चरवाहे को छोड़ कर भाग गई। भैंसों की तत्परता और वफादारी से चरवाहे की जान बच गई। हमले में चरवाहे के हाथ में चोट आई है और उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है।

जानकारी मिलते ही वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वन अमले द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में वन अमले को सक्रिय किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक श्री अनुपम सहाय ने बताया के ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आसपास के ग्रामीणों एवं चरवाहों से जंगल में अकेले नहीं जाने तथा मवेशी चराते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

ग्राम बघडो निवासी 36 वर्षीय रामनरेश सिंह अपने मवेशियों को तलाशते हुए अनजाने में बफर जोन की सीमा पार कर कोर क्षेत्र में पहुंच गए थे। इसी दौरान उनका सामना एक बाघिन और उसके शावक से हो गया। शावक को ख़तरे में समझ बाघिन ने अचानक श्री सिंह पर हमला कर दिया। हमला होते ही रामनरेश सिंह ने मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज पहचान कर भैंसें तत्काल बाघिन की ओर दौड़ पड़ीं। भैंसों के झुंड के आक्रामक रुख को देखकर बाघिन अपने शावक के लेक भाग गई। बाद में पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल श्री सिंह को शासकीय अस्पताल मानपुर पहुंचाया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पीड़ित को तात्कालिक सहायता के रूप में 3 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई।

 

More From Author

डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026, नई दिल्ली में रंगमंच-लोककला के योगदान का सम्मान

मंत्री मनोज पांडेय बोले- महापुरुषों को जाति, धर्म व पार्टी के चश्मे से देखना दुर्भाग्यपूर्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.