राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट, गृह विभाग ने ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

गृह विभाग ने आवश्यक कार्रवाई के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दी एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट 

तीन सदस्यीय एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी थी यह रिपोर्ट

फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से पहले बनी एसआईटी ने की है तैयार

एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर हुई थी एफआईआर व गिरफ्तारी की कार्रवाई

लखनऊ
अयोध्या चढ़ावा प्रकरण में उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आवश्यक कार्रवाई के साथ विशेष जांच दल (एसआईटी) की फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के इस मामले में हस्तक्षेप से पहले बनी एसआईटी ने तैयार कर शासन को सौंपी थी। एसआईटी का गठन गत 13 जून को ट्रस्ट के अनुरोध पर राज्य सरकार ने किया था।

लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बनी इस तीन सदस्यीय एसआईटी में आईजी रेंज किरण एस. तथा विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार को सदस्य बनाया गया था। एसआईटी ने 23 जून को शासन को अपना प्रारंभिक प्रतिवेदन सौंपा था, जिसमें कई कठोर संस्तुतियां की गई थीं।

एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 8 नामजद व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की लिखित शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में दर्ज की गई इस एफआईआर (अपराध संख्या 90/2026) में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को नामजद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61, 3(5) बीएनएस व 13(1)(a) पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

More From Author

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक, MP के 11 औद्योगिक पार्कों पर चर्चा

अमिताभ बच्चन ने यूपी पुलिस को किया सलाम, बोले- ‘आसमान नहीं, जमीन के सितारे हैं खाकी वाले’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.