UPSSSC VDO Result: योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, 1468 ग्राम पंचायत अधिकारियों का चयन

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, 1468 अभ्यर्थियों का ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन

849 अनारक्षित, 356 एससी, 139 ओबीसी, 117 ईडब्ल्यूएस व एसटी वर्ग के 7 अभ्यर्थी हुए चयनित

योगी सरकार में पारदर्शी प्रक्रिया से युवाओं को मिला सरकारी सेवा में अवसर

घोषित हुई श्रेणीवार कटऑफ,अनारक्षित व ओबीसी की कटऑफ 68.25 अंक

लखनऊ
 योगी सरकार में सरकारी भर्तियों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा-2023 के तहत 1,468 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। सोमवार को आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में चयनित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूची और अंतिम कटऑफ भी घोषित की गई है। इससे भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

आरक्षण व्यवस्था के अनुरूप जारी हुआ परिणाम

अंतिम चयन में सभी प्रमुख आरक्षित श्रेणियों को निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिनिधित्व दिया गया है। कुल पदों में 849 पद अनारक्षित, 356 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जनजाति, 139 अन्य पिछड़ा वर्ग और 117 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए थे। जिसे क्षैतिज आरक्षण के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इसमें खास बात यह है कि 270 महिला अभ्यर्थी हैं। 

अनारक्षित व ओबीसी की कटऑफ 68.25 अंक

आयोग द्वारा जारी कटऑफ के अनुसार, अनारक्षित वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतिम चयनित अभ्यर्थी के 68.25 अंक रहे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कटऑफ 65.75 अंक रही। अनुसूचित जाति के लिए यह 57.75 और अनुसूचित जनजाति के लिए 54.50 अंक निर्धारित हुई। क्षैतिज आरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित की कटऑफ 60, दिव्यांगजन एलवी की 57, एचएच की 48, महिला की 60.25 और भूतपूर्व सैनिक की 55.50 अंक रही।

योगी सरकार का भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

योगी सरकार के कार्यकाल में चयन आयोगों के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने पर लगातार जोर दिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का अंतिम परिणाम भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। परीक्षा, अभिलेख परीक्षण और अंतिम चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। दरअसल, पंचायतीराज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 रिक्त पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लिखित परीक्षा के बाद पात्र अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण कराया गया और उसके आधार पर अंतिम चयन परिणाम तैयार किया गया। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है।

More From Author

पूर्व की सरकारों के एजेंडे में नहीं था युवा, तब सब कुछ माफिया की गिरफ्त में : मुख्यमंत्री

Karnataka KPSC Scam: भर्ती में कथित गड़बड़ी पर ED की रेड, 21 ठिकानों पर पहुंची टीम; क्या है पूरा विवाद?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.