एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल

रायपुर

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन की दिशा में सहयोग दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम तुर्रीडीह निवासी 70 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग  अशोक सिंह को आवेदन करने के दिन ही ट्राईसायकल उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से अब  अशोक के लिए दैनिक आवागमन पहले से कहीं आसान हो गया है।

चलने-फिरने में कठिनाई के कारण  अशोक सिंह को दैनिक जरूरतों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अपनी आवश्यकता को लेकर उन्होंने ट्राईसायकल प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन की जानकारी कलेक्टर मती चंदन संजय त्रिपाठी के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में  आवेदन तिथि को ही  अशोक सिंह को ट्राईसायकल प्रदान की। सहायक उपकरण मिलने पर अशोक सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया। ट्राईसायकल मिलने से  अशोक अब अपने दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अधिक सुगमता से आवागमन कर सकेंगे।

More From Author

300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू

20 अगस्त को इन राशियों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.