बरेली में अतिक्रमणकारियों पर कसेगा शिकंजा, नोटिस के बाद शुरू होगी कार्रवाई

बरेली
यूपी के बरेली शहर में सड़कों, नालों और नगर निगम की जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को देर शाम नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपत्ति और अतिक्रमण विभाग की बैठक हुई। इसमें सीएम ग्रिड फेस-3 और फेस-4 समेत अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण चिन्हित कर नोटिस जारी करने और नियमानुसार कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि एकता नगर बीडीए कॉलोनी में गली निर्माण की समीक्षा के दौरान सामने आया कि बीडीए अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई नौ मीटर दर्ज है,लेकिन भवन स्वामियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के बाद मौके पर सड़क महज चार से पांच मीटर रह गई है। अधिकारियों को अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर सड़क को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए गए।

वार्ड-44 और वार्ड-67 में नालों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को शहर के अन्य वार्डों में भी नालों पर हुए कब्जे चिन्हित कर नोटिस जारी करने को कहा गया, ताकि नालों की सफाई और जल निकासी प्रभावित न हो। कुछ पार्कों में अतिक्रमण और पार्किंग की शिकायतों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रभारी उद्यान को ऐसे पार्कों को चिन्हित करने को कहा गया है।

किला नदी का होगा एरियल सर्वे
किला नदी क्षेत्र में भी अतिक्रमण की स्थिति का पता लगाने के लिए एरियल सर्वे कराया जाएगा। तहसील की टीम के साथ समन्वय कर अतिक्रमण चिन्हित करने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। मठ कमल नैयनपुर में नाला निर्माण में बाधा बन रहे अवरोधों को हटाने के लिए भी नोटिस जारी करने को कहा गया है।

नगर आयुक्त, संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों पर कब्जा हटाने और अतिक्रमण हटाने को अभियान चलेगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। जहां कब्जे हैं उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी शुरूकर दी है।

निगम की जमीन पर कब्जों की होगी पैमाइश
वार्ड-56 कुंवरपुर में नगर निगम की संपत्ति पर कब्जे की शिकायत पर तहसील की टीम के साथ जमीन की पैमाइश कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर कुछ लोगों द्वारा बाउंड्री पोल उखाड़ने की बात भी सामने आई। संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ईंट पजाया चौराहे पर नगर निगम की करीब 1000 वर्ग गज जमीन पर टीन शेड डालकर किए गए कब्जे को भी चिन्हित कर तत्काल हटाने को कहा गया। संजयनगर में श्मशान भूमि के बराबर निगम की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर भी पैमाइश के बाद भूमि सुरक्षित कराने के निर्देश दिए गए।

सड़क के बीच से पोल हटेंगे
मुंशी नगर में नहर किनारे के मार्ग पर सड़क के बीच लगे बिजली के पोलों को विद्युत विभाग से समन्वय कर सड़क किनारे शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए। वहीं नैनीताल रोड पर जीआरएम स्कूल के बराबर अंदर जाने वाले मार्ग पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर नोटिस जारी करने को कहा गया।

More From Author

SBI BSBD खाते पर बड़ा बदलाव, 4 मुफ्त निकासी के बाद लगेगा चार्ज

पाकिस्तान के बड़े हमले की पहले मिली खबर, भारत ने जवाबी कार्रवाई से पलटी बाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.