मध्यप्रदेश में मत्स्य निवेश को मिलेगी नई दिशा : राज्‍यमंत्री पंवार

भोपाल

मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने तथा उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मत्स्य उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति-2026 के अंतर्गत कार्यप्रणाली एवं नीतिगत प्रावधानों को लेकर निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली।

राज्यमंत्री  पंवार ने विभिन्न जलाशयों में मत्स्य निवेश की संभावनाओं, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा प्रदेश में मत्स्य उद्योग को आधुनिक, सशक्त, रोजगारोन्मुख एवं निवेश-अनुकूल बनाने को लेकर निवेशकों के साथ विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। इस दौरान निवेशकों से उनके सुझाव प्राप्त किए गए तथा निवेश के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से विमर्श हुआ।

राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मत्स्य विभाग को केवल उत्पादन तक सीमित न रखते हुए इसे एक सशक्त व्यापार एवं उद्योग के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उनकी आवश्यकताओं को समझना, निवेश से जुड़ी संभावित कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि सरकार की सभी नीतियां निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं। प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश उद्योग एवं निवेश के लिए लगातार अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है और प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश में उपलब्ध जल संसाधनों की क्षमता का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उपयोग करते हुए मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा हैं।

More From Author

जंगल सफारी का आनंद लेने 47 दिनों में जुटे 2 हजार से अधिक पर्यटक

सुरक्षित, टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना का निर्माण हमारी प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.