फ्री क्रेडिट कार्ड हमेशा रखना समझदारी नहीं, बंद करने से पहले क्रेडिट स्कोर पर असर समझें

नई दिल्ली
लाइफ टाइम फ्री क्रेडिट कार्ड सुनते ही लगता है कि इसे बंद करने की जरूरत ही क्या है? न सालाना फीस, न रिन्यूअल चार्ज और कार्ड पहले से आपके पास है। लेकिन अगर आपके पास ऐसे कई क्रेडिट कार्ड हैं और आप उनका इस्तेमाल भी नहीं करते, तो सिर्फ 'फ्री' होने की वजह से उन्हें हमेशा चालू रखना समझदारी नहीं है। क्रेडिट कार्ड को बंद करने का फैसला आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, कुल क्रेडिट लिमिट और क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशो पर असर डाल सकता है। इसलिए कार्ड बंद करने से पहले कुछ जरूरी बातें समझना बेहद जरूरी है।

फ्री है तो भी पहले देखें, काम कितना आता है?
अगर आपका लाइफटाइम फ्री कार्ड आपको अच्छा कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट, डिस्काउंट या किसी खास जरूरत में फायदा देता है, तो उसे बनाए रखना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर कार्ड सालों से इस्तेमाल नहीं किया और सिर्फ इसलिए रखा है क्योंकि उस पर कोई फीस नहीं लगती, तो एक बार सोचें। कई कार्ड होने का मतलब है ज्यादा स्टेटमेंट, ज्यादा ट्रांजैक्शन और ज्यादा पेमेंट डेट पर नजर रखना। किसी गलत ट्रांजैक्शन को समय पर नहीं देख पाना भी परेशानी पैदा कर सकता है।

सबसे पुराना कार्ड है तो जल्दबाजी न करें?
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले यह जरूर देखें कि वह आपके सबसे पुराने क्रेडिट अकाउंट्स में से तो नहीं है। सिबिल के मुताबिक, लंबे समय से चले आ रहे अकाउंट और उनमें समय पर पेमेंट का अच्छा रिकॉर्ड आपकी क्रेडिट हिस्ट्री के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में सिर्फ इसलिए पुराना कार्ड बंद करना कि आप उसका इस्तेमाल नहीं करते, हमेशा सही फैसला नहीं होता।

कार्ड की लिमिट भी मायने रखती है?
मान लीजिए आपके सभी क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट 5 लाख रुपये है और आपको आमतौर पर 1 लाख रुपये का बकाया रहता है। यानी आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन करीब 20 फीसदी है। अब अगर आप 2 लाख रुपये लिमिट वाला कार्ड बंद कर देते हैं, तो कुल लिमिट घटकर 3 लाख रुपये रह जाएगी। अगर बकाया 1 लाख रुपये ही रहता है, तो यूटिलाइजेशन करीब 33 फीसदी हो जाएगा। क्रेडिट यूटिलाइजेशन बढ़ना आपके क्रेडिट प्रोफाइल के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जाता।

बहुत ज्यादा कार्ड भी परेशानी बन सकते हैं?
इसका मतलब यह भी नहीं है कि ज्यादा से ज्यादा कार्ड रखना चाहिए। अगर आपके पास कई कार्ड हैं, लेकिन आप उन्हें इस्तेमाल नहीं करते, उनके रिवॉर्ड नियम याद नहीं रहते या सभी खातों को ट्रैक करना मुश्किल होता है, तो क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो को छोटा करना बेहतर हो सकता है।

सारे कार्ड एक साथ बंद न करें?
अगर आपको लगता है कि आपके पास जरूरत से ज्यादा कार्ड हैं, तो कई कार्ड एक साथ बंद करने से बचें। इससे आपकी कुल उपलब्ध क्रेडिट लिमिट और क्रेडिट अकाउंट्स की उम्र एक साथ प्रभावित हो सकती है। कार्ड बंद करने से पहले सभी बकाया पेमेंट कर दें। इसके बाद यह भी जांच लें कि बैंक ने कार्ड को सही तरीके से क्लोज्ड रिपोर्ट किया है।

लाइफटाइम कार्ड को सिर्फ इसलिए बंद करने की जरूरत नहीं कि वह इस्तेमाल में नहीं है। अगर कार्ड पुराना है, अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री देता है या आपकी कुल क्रेडिट लिमिट को मजबूत रखता है, तो उसे बनाए रखना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर कार्ड सिर्फ आपके वॉलेट और दिमाग में बोझ बन गया है, तो उसे बंद करने पर विचार किया जा सकता है।

More From Author

स्कूल बसों पर योगी सरकार सख्त, हजारों वाहन अनफिट मिले, ड्राइवरों का होगा चरित्र सत्यापन

विदेश से मिले पॉजिटिव संकेतों ने बदला बाजार का मूड, 12 दिन बाद Sensex-Nifty में जबरदस्त तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.