UP में 9 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, मेरठ की कमान B.B.G.T.S. मूर्ति को

 लखनऊ
योगी सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया है। योगी सरकार ने मेरठ और झांसी के एसएसपी समेत नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें संभल के चर्चित एसपी कृष्ण कुमार का भी नाम शामिल है। इसके अलावा हरदोई और बाराबंकी में एएसपी रहे आईपीएस अफसरों को दूसरे जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

पुलिस विभाग में जिन अफसरों का तबादला किया गया है, उनमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ रहे अविनाश पांडेय को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबंध किया गया है। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का एसएसपी, सुलतानपुर एसपी रहीं श्रीमती चारू निगम को यूपी डायल-112 एसपी लखनऊ, गोंडा एसपी रहे विनीत जायसवाल को सुलतानपुर, बिजनौर एसपी रहे अभिषेक को एसपी गोंडा, बलरामपुर एसपी रहे विकास कुमार झांसी का एसएसपी, संभल एसपी रहे कृष्ण कुमार को बिजनौर, बाराबंकी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रहे विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल एसपी, हरदोई के एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को एसपी बलरामपुर बनाया गया है।

तीन दिन पहले 18 आईएएस को मिली थी संयुक्त मजिस्ट्रेट पद पर तैनाती
तीन दिन पहले यूपी सरकार ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वर्ष 2024 बैच के 18 आईएएस अधिकारियों को सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी थी। अभी तक के ये बतौर सहायक मजिस्ट्रेट पद का काम देख रहे थे।आदित्य श्रीवास्तव मुरादाबाद से शाहजहांपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। नौशीन बस्ती, शौर्य अरोड़ा बदायूं, कुनाल रस्तोगी गोरखपुर, अयान जैन आजमगढ़, शिवम कुमार महराजगंज में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। अनिमेष वर्मा देवरिया, अंशुल हिंदल सुल्तानपुर, शुभांशु कटियार जौनपुर, विनोद कुमार मीना औरैया, अर्पित कुमार प्रयागराज में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। रिदम आनंद कानपुर देहात, रमेश चंद्रा वर्मा बलिया, जी अक्षय दीपक कुशीनगर, तेजस के मैनपुरी, मनीषा धार्वे झांसी, आयुष अग्रवाल रायबरेली और अपराजिता आर्यन लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाई गई हैं।

More From Author

जर्जर सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बवाल, ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

श्रीलंका पर जीत से भारत का PCT बढ़ा, WTC फाइनल के लिए 8 टेस्ट में जीत जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.