अपेक्स बैंक ने 120 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया

भोपाल 

अपेक्स बैंक के टी.टी.नगर स्थित सुभाष यादव भवन में आज 62वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता करते हुए अपेक्स बैंक के प्रशासक  महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विगत वर्षों में बैंक व्यावसायिक रूप से सभी क्षेत्रों में निरंतर उत्तरोत्तर वृद्धि की ओर बढ़ रहा है तथा इसके साथ ही सहकारी क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है ।

 यादव ने बैठक में बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस वर्ष को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने के निर्देश दिए थे। अपेक्स बैंक मुख्यमंत्री जी के निर्देश का पालन करते हुए इसका क्रियान्वयन करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है और प्रदेश के ऐसे 10 लाख किसान जो अभी तक सहकारी समितियां से नहीं जुड़े थे, उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की जनहितैषी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में सहकारी समितियां से जोड़ने के लिए मैंने पूरे मध्यप्रदेश के 10 संभाग एवं 27 जिलों का अभी तक प्रवास कर आज तक लगभग 3 लाख 35 हजार नवीन सदस्यों को हमारी पैक्स का सदस्य बनाने के प्रयास किए हैं अब यह किसान भी 0% ब्याज पर 1 वर्ष के लिए ₹3 लाख का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।  हम सहकारिता के माध्यम से निश्चित ही इस वर्ष किसानों को 25000 करोड़ से अधिक का फसल ऋण 0% ब्याज पर उपलब्ध कराएंगे शासन द्वारा 20 अगस्त से 15 सितंबर तक नवीन सदस्यता अभियान के तहत गैर सदस्य किसानों को टैक्स का सदस्य बनाकर नवीन केसीसी जारी करने के भी माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं, जिसके अंतर्गत किसानों को अब रवि फसल हेतु खाद का अग्रिम उठाव 0% ब्याज पर करवाना होगा। 

 यादव ने यह भी बताया कि हम जल्द ही केसीसी जारी करने हेतु एक पोर्टल भी बना रहे हैं ताकि किसान को तुरंत ही शाखा या समिति स्तर पर ऋण स्वीकृत हो जाए। आप सभी के सहयोग से मध्य प्रदेश देश में पहला ऐसा राज्य है जहां की सभी 4526 पैक्स का कंप्यूटराइजेशन हो चुका है और अब किसान को आनलाइन पासबुक प्रिंटिंग की सुविधा भी शीघ्र उपलब्ध हो सकेगी । इस वर्ष हम पूरे प्रदेश में लगभग 1 लाख पौधे लगाने में भी सफल हुए हैं ।

मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि अपेक्स बैंक द्वारा आईबीपीएस के माध्यम से समिति प्रबंधक कंप्यूटर ऑपरेटर एवं शाखा प्रबंधक के 1500 पदों पर भरती हेतु आयोजित परीक्षा का रिजल्ट भी अतिशीघ्र जारी होने वाला है।

प्रबंध संचालक  मनोज गुप्ता जी ने आमसभा में विगत वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा एवं आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए एजेंडा के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वर्ष अपेक्स बैंक ने रु. 120.00 करोड़ का लाभ अर्जित किया है।

आमसभा में निर्धारित मापदंड पूर्ण करने वाले बैंक झाबुआ प्रथम, मुरैना द्वितीय व छतरपुर के सीईओ  आरज़ू इकबाल खान,  श्यामवीर सिंह गुर्जर,  शिवम शाह के सा पैक्स कंप्यूटराइजेशन में इंडिया में प्रतिदिन डे-क्लोज करने में उज्जैन जिला बैंक के  उमेश बामने, बेस्ट फैकल्टी हेतु मती स्निग्धा शुक्ला को सम्मानित किया। 

आमसभा में  करुणेंद्र सिंह, संचालक अपेक्स बैंक,

महाप्रबंधक नाबार्ड  एस. सी. साहू, आयुक्त सहकारिता के प्रतिनिधि  एच.एस.बाघेला, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मती अरुणा दुबे,  अरुण मिश्र,  अरविन्द बौद्ध, शीर्ष संस्थाओं के प्रबंध संचालक  महेंद्र दीक्षित,  रितुराज रंजन,  आर.एस. विश्वकर्मा, बैंक के प्रबंधक  आशीष राजोरिया,  विवेक मलिक,  करूण यादव,  समीर सक्सेना के साथ प्रदेश के समस्त जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित हुए।

 

 

More From Author

किसानों को मौसम की मार से मिलेगी राहत, 41 जिलों में फसल बीमा योजना लागू; प्रीमियम सिर्फ 5%

योगी सरकार में पारदर्शी, मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी, आरक्षण नियमों का रखा गया ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.