Doctor Visit Tips: सही इलाज के लिए डॉक्टर से न छिपाएं ये 5 बातें, शर्म या डर पड़ सकता है भारी

भोपाल 

गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाते समय कई बार हम कुछ बातें बताने में झिझकते हैं। लगता है कि डॉक्टर क्या सोचेंगे या इतनी प्राइवेट बात बताना जरूरी है या नहीं। लेकिन डॉक्टर के लिए आपकी हर जानकारी जरूरी हो सकती है। इससे उन्हें आपकी परेशानी समझने और सही इलाज देने में मदद मिलती है। आपको जो परेशानी हो रही है, वह कब से है या पहले कोई बीमारी रही है या नहीं- इन बातों के बारे में डॉक्टर को एकदम सही-सही बताएं।

डॉ. वैदेही मराठे ने ऐसी ही 5 बातें बताई हैं, जिन्हें गायनेकोलॉजिस्ट से बात करते समय जरूर शेयर करना चाहिए, भले ही थोड़ी झिझक हो।

1. अपनी परेशानी को सही ढंग से बताएं
शरीर में होने वाली कोई भी ऐसी परेशानी जिसे आप महसूस कर रही हैं, डॉक्टर को बताएं। जैसे खुजली, जलन, दर्द, किसी भी तरह का डिस्चार्ज या पीरियड्स में अचानक बदलाव। कई बार हमें कोई लक्षण छोटी बात लगती है, लेकिन डॉक्टर के लिए वही बात बीमारी को समझने में मदद कर सकती है। यह भी बताएं कि परेशानी कब से है और कितनी बार होती है। अगर किसी खास समय पर दर्द या परेशानी बढ़ती है, तो उसकी जानकारी भी डॉक्टर को दें।

2. सेक्सुअल हिस्ट्री
ज्यादातर लोगों के लिए इस बारे में डॉक्टर से बात करना मुश्किल होता है। लेकिन अगर डॉक्टर इससे संबंधित जरूरी सवाल पूछते हैं, तो सही जवाब दें। डर या शर्म की वजह से गलत जानकारी देना सही नहीं है। जो बात आपको प्राइवेट लगती है, वह डॉक्टर के लिए आपकी सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारी हो सकती है।

3. धूम्रपान, शराब या नशीली चीजों का इस्तेमा
अगर आप धूम्रपान करती हैं, शराब पीती हैं या किसी नशीली चीज का इस्तेमाल करती हैं, तो डॉक्टर को जरूर बताएं। कई लोग इन आदतों के बारे में बताने से बचते हैं। लेकिन डॉक्टर को इसकी सही जानकारी होगी, तो वह आपकी सेहत के हिसाब से बेहतर सलाह दे पाएंगे।

4. पुरानी बीमारी और एलर्जी

अगर आपको पहले से कोई बीमारी है या किसी दवा, खाने की चीज या दूसरी चीज से एलर्जी है, तो डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं। पहले कभी कोई बड़ी बीमारी हुई हो, सर्जरी हुई हो या किसी बीमारी का इलाज चला हो, तो उसकी जानकारी भी दें।

5. अभी कौन सी दवाएं ले रही हैं

अगर आप पहले से कोई दवा, विटामिन या दूसरी दवा ले रही हैं, तो डॉक्टर को जरूर बताएं। कभी-कभी एक साथ कुछ दवाएं लेने से परेशानी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर को पता होना चाहिए कि आप इस समय क्या ले रही हैं।
बेझिझक बताएं!

गायनेकोलॉजिस्ट के सामने अपनी परेशानी बताने में शर्म महसूस करने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर रोज ऐसी कई समस्याओं के बारे में सुनते हैं। उनका काम आपकी बात सुनना और सेहत के लिए सही सलाह देना है। इसलिए अगली बार डॉक्टर के पास जाएं तो जरूरी जानकारी छिपाने के बजाय खुलकर बात करें।

More From Author

Microsoft की नौकरी छोड़ बनीं IAS! UPSC में 45वीं रैंक लाने वाली गार्गी जैन की प्रेरक कहानी

अब YouTube को चुनौती देगा Bilibili! ग्लोबल क्रिएटर्स के लिए लॉन्च किया नया इंटरनेशनल ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.