छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले गए

रायपुर.

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के वन प्रशासन में कसावट लाने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 21 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से आदेश जारी कर 9 IFS अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी हैं।

जारी आदेश के तहत विभिन्न टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और प्रादेशिक वनमंडलों के प्रभारियों को बदला गया है। जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2017 बैच के IFS अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व बैकुण्ठपुर के उप संचालक पद से स्थानांतरित कर उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा (अम्बिकापुर) बनाया गया है। वहीं, वर्ष 2018 बैच के दिनेश कुमार पटेल को उप वन संरक्षक मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी की कमान सौंपी गई है। अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर के उप संचालक गणेश यू.आर. (2019 बैच) को वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल बिलासपुर पदस्थ करते हुए अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ज्ञात हो कि इसके पहले भी छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 24 IFS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए। अधिकारियों को अलग-अलग वनमंडलों और विभागीय संस्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई। जारी आदेश के मुताबिक, गणवीर धम्मशील को वन और जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया। जबकि उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (CCF) बनाया गया। दुलेश्वर प्रसाद साहू को मनेन्द्रगढ़ वनमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक (DCF) बनाया गया। प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया।

More From Author

ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान, 757 सैनिक घायल और 18 की मौत

चंद्र ग्रहण से इन राशियों पर पड़ सकता है असर! धन, करियर और रिश्तों में बरतें सावधानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.