जैसीनगर में जनसमस्या समाधान शिविर, मंत्री राजपूत की मौजूदगी में सुनी गई क्षेत्रवासियों की समस्याएं

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जैसीनगर में जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम एवं जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, जिला कलेक्टर, एस.पी.,जिला पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खाद्य मंत्री  राजपूत ने कहा कि सरकार में जनसेवा और जनकल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान केवल समस्याएं सुनने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। आम नागरिक अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखें और संबंधित विभाग उन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करें, यही इस अभियान की भावना है। मंत्री  राजपूत ने कहा कि हर शुक्रवार को यह शिविर लगाये जायेंगें तथा समस्त विभागों के अधिकारी लोगों की समस्या का निदान करेंगें। यह क्रम जनवरी तक जिला स्तर से लेकर खण्ड स्तरीय शिविरों के माध्यम से चलता रहेगा। आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, लाडली बहना, प्रधानमंत्री आवास, 181 की शिकायतों का निराकरण इसी शिविर के माध्यम से किया जा सकेगा।  राजपूत ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को शिविर तक पहुंचाये ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण कर सकें।

मंत्री  राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ देश में विकास और जनकल्याण की नई दिशा तय की है। इसी भावना को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे और लोगों को अपने छोटे-बड़े कामों के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का संकल्प

मंत्री  राजपूत ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-जल सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और आमजन को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

सुरखी विधानसभा में विकास के साथ जनसेवा पर विशेष जोर

मंत्री  राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा उनका परिवार है और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही गांव-गांव विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उनका प्रयास है कि सुरखी विधानसभा का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया।

 

More From Author

जिला विकास सलाहकार समिति स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की प्राथमिकताएं तय करने में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.