दीक्षारंभ समारोह में गूंजा बड़ा संदेश, लक्ष्य बड़ा रखें, समय और तकनीक के साथ खुद को बदलें

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों को बदलते समय और तकनीक के अनुरूप स्वयं को ढालने की सीख दी, वहीं कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज का दौर तेजी से बदल रहा है और विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में कौशल, व्यवहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व विकास भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय की जरूरत को समझते हुए विद्यार्थियों को स्वयं को लगातार अपडेट करते रहना होगा।

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में लक्ष्य हमेशा बड़ा रखें। स्पष्ट लक्ष्य और ईमानदार मेहनत सफलता की राह आसान बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने और महाविद्यालयीन जीवन में मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि एमसीबी में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विस्तार हो रहा है। जिले में 8 व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना तथा लाहिड़ी महाविद्यालय में 9 विषयों में स्नातकोत्तर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होना महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। उन्होंने बताया कि शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विकास कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।

समारोह में NEP 2020 के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार, तकनीकी ज्ञान, रोजगारपरक शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, वीरेंद्र सिंह राणा, लखन लाल वास्तव, अंकित जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More From Author

गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान की यात्रा बिलासपुर पहुंची

नगर निगम की सीलिंग के खिलाफ अवधपुरी के व्यापारियों का प्रदर्शन, दुकानें बंद कर निकाला मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.