‘पानी की हर बूंद हमारी रेड लाइन’, सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

लाहौर
सिंधु जल संधि को रोके जाने की वजह से पाकिस्तान को डर सताने लगा है। पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल के अनुसार, सिंधु जल संधि को रोककर रखने के भारत के फैसले ने इस्लामाबाद के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अब इस बात का सामना करना पड़ सकता है कि भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल करे, जब फसलों के लिए इसकी जरूरत हो तो सप्लाई रोक दे और जब जरूरत न हो तो दे दे।

उन्होंने एशिया सोसाइटी के एक इवेंट में कहा, “इसे छुआ नहीं जा सकता क्योंकि यह एक इंटरनेशनल एग्रीमेंट है और इस बार भारत सरकार ने इसे एकतरफा रोक दिया है और इससे एक नई चुनौती पैदा हुई है कि शायद पहली बार मॉडर्न हिस्ट्री में पानी को हथियार बनाया गया है और अब हम इस खतरे का सामना कर रहे हैं कि आप जानते हैं कि वे पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल करके पाकिस्तान को उसकी फसलों के लिए पानी देने से मना कर सकते हैं और जब हमें जरूरत नहीं होगी तब पानी छोड़ सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ''तो ये डैम जो हम बना रहे हैं, वे भी हमारे लिए बफर होंगे लेकिन मुझे लगता है कि साथ ही हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। हम पूरी डिप्लोमैटिक ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं।" बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कई तरह से करारा जवाब दिया था। इसी में भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया था, जिससे पाकिस्तान पानी के लिए तड़पने लगा। पाकिस्तान बार-बार भारत के इस समझौते को सस्पेंड करने के फैसले के असर पर चिंता जता रहा है।

पानी की हर बूंद हमारी रेड लाइन है: शहबाज शरीफ
यह मुद्दा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी देश के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले उठाया था। उन्होंने भारत को पाकिस्तान की पानी की सप्लाई को खतरे में डालने के खिलाफ चेतावनी दी थी और कहा था कि अगर पानी तक उसकी पहुंच खतरे में पड़ी तो इस्लामाबाद सीधा जवाब देगा। एक इवेंट में बोलते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, जंग नहीं, लेकिन उन्होंने गीदड़भभकी दी कि शांति की उसकी इच्छा को कमजोरी न समझा जाए। शरीफ ने कहा, “पानी की हर बूंद हमारी रेड लाइन है।” उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान की पानी की सप्लाई को खतरा पहुंचाया तो वह जवाब देगा, साथ ही कहा कि पाकिस्तान की सॉवरेनिटी को कोई भी खतरा होने पर कड़ा जवाब दिया जाएगा।

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

BCI के 150 करोड़ रुपये के फंड पर विवाद, रेड्डी के आरोपों पर मनन मिश्रा का पलटवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.