जबलपुर को नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात! 22 कोच की ट्रेन से नॉर्थ-साउथ इंडिया की कनेक्टिविटी बढ़ेगी

जबलपुर.

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने धनबाद और कोयंबटूर के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 अगस्त से नियमित रूप से पटरी पर दौड़ने लगेगी।

यह ट्रेन धनबाद से प्रत्येक शनिवार को और कोयंबटूर से 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी स्टेशनों पर इसका ठहराव दिया गया है।

समय सारणी (ट्रेन टाइमिंग):
धनबाद से कोयंबटूर की ओर:

सतना: सुबह 04:50 बजे
कटनी: सुबह 06:13 बजे
जबलपुर: सुबह 07:50 बजे
नरसिंहपुर: सुबह 08:58 बजे
पिपरिया: सुबह 10:03 बजे
कोयंबटूर से धनबाद (वापसी में): –
पिपरिया: शाम 04:33 बजे
नरसिंहपुर: शाम 05:33 बजे
जबलपुर: शाम 06:40 बजे
कटनी: रात 08:03 बजे
सतना: रात 09:15 बजे

ट्रेन की संरचना और प्रमुख मार्ग
इस आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर और 11 जनरल (सामान्य) कोच शामिल हैं। यह ट्रेन पारसनाथ, गया, देहरी ऑन सोन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडूर, रेणिगुंटा, सेलम और तिरुप्पूर के रास्ते अपनी दूरी तय करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक सुगम और आधुनिक विकल्प मिलेगा।

More From Author

यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी बोले- एमओयू से आगे बढ़कर वास्तविक प्रोजेक्ट और बिजनेस आउटकम पर हो फोकस

जापान के यामानाशी मॉडल एवं पी2जी तकनीक के सहयोग से प्रदेश में पायलट परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.