रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार शकुन यादव

रायपुर

महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने पर भारतीय नगर निवासी हितग्राही  शकुन यादव ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हर माह मिलने वाली 1000 रुपये से बच्चों की पढ़ाई, रोजमर्रा की जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है।

 शकुन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के पहले ही महतारी वंदन योजना की राशि खाते में मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। त्योहार के समय मिली आर्थिक सहायता से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली है। उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

More From Author

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित वाहन संचालन को लेकर पीटीआरआई में दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

UP रोडवेज में कंडक्टर बनने का मौका, 20 क्षेत्रों में 4,255 पदों पर होगी संविदा भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.