स्कूलों में सर्प-बिच्छू से सुरक्षा के लिए नया निर्देश, बच्चों के प्रवेश से पहले परिसर की होगी जांच

 प्रयागराज
बारिश के मौसम में स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। विद्यालय परिसर की सफाई के लिए बीएसए ने पंचायतराज अधिकारी को चिट्ठी लिखी है। शिक्षकों को भी निर्देशित किया है कि प्रतिदिन छात्र-छात्राओं के पहुंचने से पूर्व प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर विद्यालय के कक्षों, बरामदों, शौचालय, रसोईघर, स्टोर, सीड़ियों, छत आदि का निरीक्षण करें।

निर्देश के अनुसार जब शिक्षक आदि खुद सुनिश्चित हो लें कि कहीं सर्प, बिच्छू अथवा अन्य कोई विषैला जीव-जंतु नहीं है, उसके बाद ही विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश कराया जाए। परिसर व आसपास की नियमित सफाई, झडियों एवं अनावश्यक घास की कटाई सुनिश्चित की जाए।

बीएसए अनिल कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि स्कूल की टूटी हुई खिड़कियों की जाली, ग्रिल आदि की तुरंत मरम्मत कराएं जिससे भवन में विषैले जीव-जंतुओं के प्रवेश की संभावना को समाप्त किया जाए। परिसर में जलभराव न होने दें। जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। छत पर वर्षा का पानी एकत्र न होने दें।

छत, नालियों व जल निकासी पाइपों की सफाई व आवश्यक मरम्मत तुरंत करा दें। जर्जर, क्षतिग्रस्त अथवा असुरक्षित कक्ष है तो उसके आसपास विद्यार्थियों को न बैठाएं। बिजली के तार, स्विच बोर्ड, पंखे, दरवाजे, खिडकियां, सीढ़ियां, रेलिंग व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन और मरम्मत तुरंत करा लें। सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी गड़बड़ी के लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक या इंचार्ज प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से भी सवाल जवाब किया जाएगा।

More From Author

मुस्कान मध्यप्रदेश पुलिस और SOS बाल ग्राम के साझा प्रयासों से भटके बच्चों को मिला परिवार का सहारा कई राज्यों तक पहुंचा समन्वय

देश में बिछेगा 1,800 किमी LPG पाइपलाइन नेटवर्क, सड़क-टैंकरों पर निर्भरता होगी कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.