भारत ने कोलंबो टेस्ट जीता तो WTC पॉइंट्स टेबल में मिलेगी बड़ी छलांग, जानें पूरा गणित

कोलंबो 

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। देवदत्त पडिक्कल के शतक के दम पर भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। पडिक्कल ने 117 रनों की पारी खेल बैक टू बैक दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। भारत की नजरें दूसरे दिन स्कोर को 500 के करीब पहुंचाने पर होगी। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट को 165 रनों से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है, अगर दूसरे टेस्ट में भी भारत को जीत मिलती है तो उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त फायदा होगा।

फिलहाल भारत नंबर-5 पर
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 5वें पायदान पर है। 10 मैचों में 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ भारत के खाते में कुल 64 अंक है। टीम इंडिया का पॉइंट्स पर्सेंटेज 53.33 का है।

बांग्लादेश की हार से भारत को फायदा
बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे टेस्ट में पारी और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उनकी इस हार का भारत फायदा उठा सकता है। दरअसल, बांग्लादेश के खाते में इस हार के बाद अब 55.56 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं। भारत के पास अब बांग्लादेश को पछाड़ टॉप-4 में जगह बनानेका मौका है।

टॉप-4 में हो सकती है भारत की एंट्री
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में अगर टीम इंडिया को जीत मिलती है तो उनके खाते में 57,57 प्रतिशत अंक हो जाएंगे, जिससे वह बांग्लादेश को पछाड़ देगा। बस टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट या फिर आईसीसी किसी तरह का जुर्माना ना लगाए तो। अगर भारत के अंक में कटौती होती है तो नतीजा बदल भी सकता है। फिलहाल बांग्लादेश के खाते में 55.56 प्रतिशत अंक है।

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका टॉप-2 में
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए टीमों का टॉप-2 में रहना जरूरी है। फिलहाल पहली दो पोजिशन पर पिछली बार की फाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ही हैं। बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खाते में 80 प्रतिशत अंक है और वह पहले पायदान पर है, जबकि गत चैंपियन साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

रैंक टीम मैच W L D Ded पॉइंट्स प्रतिशत अंक
1 ऑस्ट्रेलिया 10 8 2 0 0 96 80.00
2 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22
4 बांग्लादेश 6 3 2 1 0 40 55.56
5 भारत 10 5 4 1 0 64 53.33
6 श्रीलंका 5 1 2 2 0 20 33.33
7 इंग्लैंड 14 5 8 1 14 50 29.76
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83
9 पाकिस्तान 7 2 5 0 8 16 19.05

 

More From Author

आखिरी सावन सोमवार पर शिवभक्ति चरम पर, मंदिरों में भक्तों की भीड़ और कांवड़ियों का उत्साह

वास्तु के अनुसार किस दिशा में सिर करके सोना चाहिए? जानें सही दिशा और मान्यताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.