CBI चार्जशीट में खुला समर्थ के फरार होने का राज, त्विषा शर्मा केस में घर के आसपास ही छिपा था आरोपी

भोपाल
 नोएडा से भोपाल में ब्याही गई मॉडल एवं अभिनेत्री त्विषा शर्मा की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई की 636 पन्नों की चार्जशीट से आरोपित पति समर्थ सिंह की फरारी को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। जांच दस्तावेजों के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद समर्थ तत्काल भोपाल से बाहर नहीं गया था, बल्कि शुरुआती एक-दो दिन तक शहर में ही अलग-अलग ठिकानों पर छिपा रहा।

13 मई की शाम कटारा हिल्स में मिली लोकेशन
चार्जशीट में दर्ज कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के अनुसार 13 मई 2026 की शाम करीब छह बजे समर्थ की लोकेशन कटारा हिल्स इलाके में एक परिचित के घर के आसपास मिली थी। बताया गया है कि संबंधित परिवार से समर्थ के पेशेवर संबंध रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी लेने के लिए दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया की ओर से परिवार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद समर्थ के मोबाइल की लोकेशन बरखेड़ी इलाके में ट्रेस हुई।

फोन बंद करता, फिर कुछ देर के लिए होता ऑन
सीबीआई ने समर्थ की गतिविधियों का पता उसके मोबाइल नंबर पर की गई कॉल और उससे जुड़े लोकेशन डेटा के आधार पर लगाया। जांच में सामने आया कि भोपाल में रहने के दौरान समर्थ लगातार फोन कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। हालांकि, उसका मोबाइल बीच-बीच में कुछ समय के लिए ऑन होता था, जिससे कॉल और मैसेज की गतिविधियां दर्ज हुईं।

जांच एजेंसी के लिए ये लोकेशन और मोबाइल गतिविधियां उसकी फरारी के शुरुआती दिनों की कड़ियां जोड़ने में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

अग्रिम जमानत याचिका पर भाई ने किए थे हस्ताक्षर
चार्जशीट में यह भी उल्लेख है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए समर्थ सिंह की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर उसके बड़े भाई सिद्धार्थ सिंह ने हस्ताक्षर किए थे।

घोषित हुआ था 30 हजार रुपये तक इनाम
त्विषा शर्मा की 12 मई की रात मौत हुई थी। इसके बाद 13 मई की देर रात कटारा हिल्स थाने में दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, एफआईआर से पहले ही समर्थ घर से फरार हो चुका था।

मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने समर्थ की तलाश के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया और उस पर 30 हजार रुपये तक इनाम घोषित किया। करीब आठ दिन बाद, 21 मई को समर्थ जबलपुर में सामने आया। वह वहां न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही भोपाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

More From Author

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सर्वोपरि, हर व्यक्ति तक राहत पहुंचाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

उम्मीद की किरण: पुलिस की संवेदनशील पहल से लौटी मासूमों की मुस्कान, बच्चों के जीवन में फिर जगी नई आस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.