बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटा कनेक्शन, जांजगीर-चांपा में कार्रवाई तेज

जांजगीर-चांपा.

बिजली बिल के बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने मंगलवार को संभाग स्तर पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की. अधीक्षण अभियंता अमर चौधरी के निर्देश पर चांपा संभाग में मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान 293 बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जबकि 137 उपभोक्ताओं से करीब 60.97 लाख रुपए की बकाया राशि वसूल की गई. अभियान के लिए पूरे सर्कल के सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं को शामिल करते हुए कुल 18 टीमों का गठन किया गया था. टीमों ने चांपा उपसंभाग, जांजगीर उपसंभाग, चांपा एवं नैला जोन में कार्रवाई की. विद्युत विभाग के अनुसार, जिन 293 उपभोक्ताओं के खिलाफ लाइन विच्छेदन की कार्रवाई की गई, उन पर कुल 125.99 लाख रुपए की बकाया राशि थी. विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बकाया भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे.

अभियान के दौरान 137 उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल की राशि जमा की. इनसे कुल 60.97 लाख रुपए की वसूली हुई. कार्रवाई के दौरान पूरे सर्कल के कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता भी मौके पर मौजूद रहे. विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

More From Author

मध्यप्रदेश में अब तक 25.5 इंच बारिश, आज भोपाल-ग्वालियर से सागर-चंबल तक बरसेंगे बादल

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘वन’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, 25 सितंबर को आएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.