Google Fitbit Air भारत में जल्द होगा लॉन्च, स्टोर पर बिक्री शुरू होने का दावा

Google भारत में जल्द ही Fitbit Air लॉन्च करने की तैयारी में है. लॉन्च से पहले ही यह स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर कुछ स्टोर्स में नजर आने लगा है. ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में Fitbit Air को कई अलग-अलग कलर ऑप्शन में देखा गया है. खास बात यह है कि एक रिटेलर ने Fitbit Air की बिक्री भी शुरू कर दी है.

हालांकि, इसकी कीमत ग्लोबल प्राइसिंग के मुकाबले थोड़ी ज्यादा बताई जा रही है. Google ने पहले ही साफ कर दिया है कि Fitbit Air को अक्टूबर में भारत लाया जाएगा, लेकिन अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख और ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं किया गया है.

रिटेल स्टोर में दिखा Fitbit Air
X पर एक यूजर ने Fitbit Air की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें यह फिटनेस ट्रैकर एक रिटेल स्टोर में नजर आ रहा है. तस्वीरों में डिवाइस ब्लैक, ब्लू और रेड शेड्स में दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि ये कलर ग्लोबल मॉडल के Obsidian, Lavender और Cherry ऑप्शन हो सकते हैं. हालांकि, Fitbit Air का Fog कलर तस्वीरों में नजर नहीं आया.

X यूजर ने यह भी दावा किया कि एक रिटेलर इस डिवाइस को करीब 16,000 रुपये में बेच रहा है. अगर इसकी तुलना ग्लोबल कीमत से करें, तो Google ने स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर को अमेरिका में 99.99 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, जो करीब 9,400 रुपये बैठती है. कंपनी Fitbit Air का Special Edition भी बेचती है, जिसे Stephen Curry के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है. इसकी कीमत 129.99 डॉलर यानी करीब 12,300 रुपये है.

अक्टूबर में लॉन्च होगा Fitbit Air
Google ने इसी महीने की शुरुआत में कन्फर्म की थी कि Fitbit Air को अक्टूबर 2026 में भारत में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट, भारतीय कीमत या उपलब्धता से जुड़ी कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है. खास बात यह है कि Fitbit Air को इससे पहले Made by Google India ब्रीफिंग में भी दिखाया गया था, जहां इसके भारत में लॉन्च होने की जानकारी सामने आई थी.

Fitbit Air क्या है और कैसे करता है काम?
Fitbit Air एक स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर है. यानी इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया. इसका कॉम्पैक्ट 'pebble' डिजाइन इसे काफी हल्का और पहनने में आसान बनाता है. कंपनी का कहना है कि बिना स्क्रीन और नोटिफिकेशन के यूजर्स इसे पूरे दिन पहन सकते हैं, बिना किसी तरह के डिस्ट्रैक्शन के. यह वियरेबल पैसिव हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करता है, जबकि इससे जुड़ी डिटेल्ड जानकारी कनेक्टेड स्मार्टफोन के Google Health ऐप पर देखी जा सकती है.

Google Fitbit Air के फीचर्स

  • फिटनेस और हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए Fitbit Air में कई फीचर्स मिलते हैं. यह 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैक करता है और हार्ट रिदम पर भी नजर रखता है.
  • इसमें AFib अलर्ट, ब्लड ऑक्सीजन यानी SpO2 ट्रैकिंग, रेस्टिंग हार्ट रेट और हार्ट रेट वैरिएबिलिटी मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.
  • डिवाइस नींद के अलग-अलग स्टेज और स्लीप ड्यूरेशन को भी ट्रैक करता है, जिससे यूजर्स को अपनी रोजाना की हेल्थ और स्लीप पैटर्न को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है.
  • वर्कआउट ट्रैकिंग के मामले में Fitbit Air काफी आसान है. यह अपने आप वर्कआउट को पहचानकर उसे ट्रैक कर सकता है. अगर आप चाहें तो वर्कआउट को मैन्युअली भी लॉग कर सकते हैं.
  • Google Health Coach के जरिए गाइडेड वर्कआउट का भी ऑप्शन मिलता है. कंपनी का दावा है कि Fitbit Air एक बार फुल चार्ज होने पर एक हफ्ते तक चल सकता है.

More From Author

वृद्ध माता-पिता के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा के लिए नियमों में होगा संशोधन

युवा शक्ति होगी तकनीकी रूप से सशक्त, योगी कैबिनेट ने 25 लाख टैबलेट खरीदने को दी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.