आज का राशिफल 28 अगस्त: सूर्य देव बरसाएंगे कृपा, इन राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

मेष राशि:
मन भयग्रस्त रहेगा। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:
राजनीतिक स्तर में उठा-पटक बना रहेगा, केवल पटक नहीं, उठा भी बना रहेगा। व्यावसायिक स्थिति असमंजस की स्थिति रहेगी, कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी अच्छी बनी हुई है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:
अपमानित होने का भय रहेगा, अभी यात्रा नहीं करनी चाहिए आपको। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार लगभग अच्छा चलेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लिए थोड़ा खतरनाक समय है। चोट-चपेट देने वाला, किसी परेशानी में डालने वाला, थोड़ा बच के पार करिए। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी दूरी वाली है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि
उदर रोग से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम और संतान में दूरी बनी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि
कोई महत्वपूर्ण निर्णय अभी मत लीजिएगा। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। प्रेम और संतान की स्थिति काफी खराब रहेगी, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि
घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। उदर रोग से परेशान रहेंगे, सीने में विकार संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक है। गृह कलह से जरूर बचना चाहिए। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:
नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी, व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:
धन-हानि के संकेत हैं, अभी निवेश मत कीजिएगा। जुबान पर काबू रखिए, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:
घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना ठीक होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा, पार्टनरशिप की प्रॉब्लम रहेगी। प्रेम और संतान में दूरी रहेगी, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना, शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

More From Author

वक्फ की जमीन पर कब्जे के आरोप में कार्रवाई, भोपाल में समिति अध्यक्ष के खिलाफ FIR

देवरिया में देर रात मुठभेड़, पुलिस की गोली से बदमाश घायल; पिस्टल और कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.